कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली फोरलेन एक्सप्रेस वेज के भारत माला परियोजना के अन्तर्गत परियोजना के अंदर पर रहे भू स्वामियों से भूमि अधिग्रहण किए गए थे।जिससे सोमवार को अतिक्रमण खाली कराया गया।बताया गया है की भूमि स्वामियों को 6 माह पूर्व सरकार के द्वारा मुआवजे की राशि मिल गया था।वही प्रशासन ने एक महीने पहले ही भू स्वामियों से अतिक्रमण खाली करने का आग्रह किया था। लेकिन भू स्वामी ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।जिसको लेकर सोमवार को डीएम योगेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खरसंड पूर्वी व रतवारा पंचायत के विभिन्न जगहों पर जिला प्रशासन के अधिकारी के द्वारा जिला पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।जिसमें करीब 2 किलो मीटर में अतिक्रमण हटाया गया। मजिस्ट्रेट राज किशोर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अटिकमन हटाया जा रहा है।लगभग 14 किलो मीटर में एक सफ्ताह के अंदर अतिक्रमण हटा लिया जाएगा।

चकमेहसी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक से नबावगंज जाने वाली ग्रामीण सड़क के कुढ़वा गांव के समीप बाइक से गिर कर एक युवक घायल हो गया ।जिसे स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर पंचायत के पकड़ी डीह गांव निवासी अशोक सहनी का 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। वही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक का इलाज पीएचसी में जारी है।

कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 159 के सेविका शिवा शरण कुमारी का निधन सोमवार को हो गया।बताया गया है की वह कुछ दिनो से बीमार चल रही थी।सेविका के निधन पर प्रखंड आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ की प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा देवी,सचिव किरण राय,राकेश कुमार माया आदि ने गहरा दुख जताया है।इसके साथ ही सेविका के घर पर जाकर परिजनो से मिलकर ढाढस बढ़ाया है।

कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वार्ड 7 में सोमवार को सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय पूसा द्वारा अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत कृषि क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को पोषण आहार की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ नीलम कुमारी, डॉ गीतांजलि चौंधरी, राखी कुमारी, रामनौवमी कुमार आदि ने महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ संबंधित जानकारी भी दी।कार्यक्रम का संचालन मो. एजाज ने किया।मौके पर शोभा देवी,अंजलि देवी,सरिता देवी, इंदु देवी आदि मौजूद रही।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोरी राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार की रात लोक कला संस्कृति संस्थान की समिति की बैठक हुई।जिसमें आगामी 16 से 20 तक 5 दिवसीय राम विवाह उत्सव के 87 वा अधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक हुई।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।जिसमें पहले दिन 24 घंटे का अस्तजाम महा यज्ञ किया जायेगा साथ ही रात में कुमरन मनाया जायेगा।वही 17 को राम विवाह उत्सव का विधिवत प्रस्तुति होगी।जिसमें विभिन्न कलाकार शामिल होंगे।वही राम सीता का झांकी स्वरूप विवाह उत्सव मनाया जायेगा।वही 18 को राम कलेवा का आयोजन होगा।जानकारी समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष अनमोल कुमार,रजनीश कुमार ने दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी। 142 महिलाओं के स्वास्थ्य का जांच हुआ। इनमें मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार, डॉ. राजेश कुमार, बीसीएम रवि कुमार, फार्मासिस्ट कुंदन कुमार, एएनएम अनुश्रवण व मूल्यांकन कर्ता इत्यादि उपस्थित थे। पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। डॉक्टरों की देखरेख में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, विडाल, यूरिन, वीडीआरएल, कोरोना समेत गर्भस्श शिशु की गतिविधियों को जांचा गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को खान-पान और रहन-सहन संबंधी विशेष जानकारी दी गई। आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां भी देकर खून की कमी को दूर करने की सलाह दी गयी, जिससे प्रसव के दौरान किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आएं।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार सीओ कमलेश कुमार व थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में हुआ ।जिसमें कुल 6 भूमि विवाद के मामले पर सुनवाई किया गया।जिसमें 4 मामले का निपटारा कर दिया गया।वही 2 मामलों में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर चकमेहसी थाना के एसआई राजीव कुमार ,एएसआई परशुराम सिंह, एसआई अली,आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं गांव से आए महिलाओं को प्रसव पूर्व मातृ जांच को लेकर काफी संख्या में गर्भवती महिलाओं की भीड़ ओपीडी में लगी रही। जिसमें महिला डॉक्टर के टीम के द्वारा कुल 132 महिलाओं की जांच की गई। मौके पर डॉ रवि कुमार, डॉ राम लखन पंडित, डॉक्टर रानी दुर्गावती, डॉक्टर सविता मिश्रा, एनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर उपस्थित थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 5 पंचायतों में 5 रिक्त पदों पर उप चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि प्रकाशित की गई है। चुनाव उपचुनाव को लेकर 9 से 15 दिसंबर तक नामांकन होगा।जिसमें 2 पंच व 3 वार्ड सदस्य के पदों पर उप चुनाव होने है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पंच के पद पर खरसंड पूर्वी में एक पद, पुरुषोत्तमपुर में एक पद, वार्ड सदस्य के तीरा पंचायत में वार्ड 10 ,सिमरिया भिंडी में वार्ड 4, कलोजर में वार्ड 4 के पद रिक्त है। शनिवार को किसी पंचायत से किसी ने उम्मीदवारी का नामांकन नहीं भरा है।वही अभी तक किसी पद के लिए प्रत्यासी ने नाजिर रसीद भी नही कटाया है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

उत्तर बिहार के जिलों में 0 9नवम्बर से 13 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है । वैसे इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कुहासा देखे जा सकते हैं।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 03 से 05 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।