कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 5 पंचायतों में 5 रिक्त पदों पर उप चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि प्रकाशित की गई है। चुनाव उपचुनाव को लेकर 9 से 15 दिसंबर तक नामांकन होगा।जिसमें 2 पंच व 3 वार्ड सदस्य के पदों पर उप चुनाव होने है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पंच के पद पर खरसंड पूर्वी में एक पद, पुरुषोत्तमपुर में एक पद, वार्ड सदस्य के तीरा पंचायत में वार्ड 10 ,सिमरिया भिंडी में वार्ड 4, कलोजर में वार्ड 4 के पद रिक्त है। शनिवार को किसी पंचायत से किसी ने उम्मीदवारी का नामांकन नहीं भरा है।वही अभी तक किसी पद के लिए प्रत्यासी ने नाजिर रसीद भी नही कटाया है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
