कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगह पर आपसी विवाद में मंगलवार की शाम हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल की पहचान रामौली के आरती देवी, संजीता देवी,राकेश कुमार,कुशेवर राज व पकड़ी डीह के राजा कुमार के रूप में हुई है।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रागीव अंसारी ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन प्रकोष्ठ में बुधवार को वार्ड सदस्य पद हेतु एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि कलोजर पंचायत के वार्ड क्षेत्र संख्या 4 के वार्ड सदस्य पद हेतु अभ्यर्थी जितेंद्र दास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

कर्पूरी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,परिवहन मंत्री शीला मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी के साथ-साथ संगठन के महासचिव रंजीत साहनी के अलावा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने शिरकत किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार के द्वारा सरकार में पिछड़ों व वंचितों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया। जहां शीला मंडल ने बताया कि बिहार सरकार ग्रामीण क्षेत्र व अति पिछड़ों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। इसी को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है ।जल्द ही 15% अन्य आरक्षण अति पिछड़ा वर्ग को दिया गया है। जिसका लाभ समाज के पिछले वर्ग को मिलने की बात कही। मौके पर कल्याणपुर के विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बताया कि लोगों की बेहतरीन कार्य के लिए नीतीश सरकार लगातार काम कर रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

देश संविधान के हिसाब से ही चलना चाहिए।देश के सर्वोच्च पद पर बैठे लोगो को संविधान के अनुरूप फैसले लेने चाहिए।जिसमें कोई पक्षपात ना हो।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अबैध शराब के एक बड़े खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़सीसई-सिमरी मुख्य पथ पर गढ़सीसई पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के समीप वाहन जांच के क्रम में दो ऑटो रिक्शा पर ले जाए जा रहे अवैध विदेशी शराब को जप्त किया है। इस दौरान ऑटो चालक व कारोबारी भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब के साथ दोनों ऑटो रिक्शा को जप्त कर वाहन मालिक और शराब कारोबारी की पहचान में जुट गई है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस ने उक्त दोनों ऑटो रिक्शा से प्रतिबंधित विदेशी शराब के 375 एमएल का 55 कार्टून बरामद किया है। इसमें मैकडॉवेल्स नम्बर वन का 15 कार्टून में 360 बोतल, इंपीरियल ब्लू का 8 कार्टून 192 बोतल तथा रॉयल स्टैग का 32 कार्टून में 767 बोतल जप्त किए गए हैं, जिससे कुल 495 लीटर शराब बरामद की गई हैं।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी। 142 महिलाओं के स्वास्थ्य का जांच हुआ। इनमें मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार, डॉ. राजेश कुमार, बीसीएम रवि कुमार, फार्मासिस्ट कुंदन कुमार, एएनएम अनुश्रवण व मूल्यांकन कर्ता इत्यादि उपस्थित थे। पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। डॉक्टरों की देखरेख में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, विडाल, यूरिन, वीडीआरएल, कोरोना समेत गर्भस्श शिशु की गतिविधियों को जांचा गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को खान-पान और रहन-सहन संबंधी विशेष जानकारी दी गई। आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां भी देकर खून की कमी को दूर करने की सलाह दी गयी, जिससे प्रसव के दौरान किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आएं।

कल्याणपुर के बैजलपुर में सड़क किनारे सब्जी मंडी लगने के कारण आम लोग सहित राहगीर परेशान।लोगो ने प्रशासन से इसके स्थाई निदान की मांग जताई।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के करूआ इंटर कॉलेज में बुधवार जदयू द्वारा कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया है।जिस में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,परिवहन मंत्री शीला मंडल,बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी आदि शामिल होंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड के पंचायत समिति के सभागार भवन में मंगलवार को अवर निर्वाचन पदाधिकारी समस्तीपुर के कुमोद रंजन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सभी बीएलओ के साथ बैठक किया गया। जिसमें फोटो सिमिलर एंट्री डेमोग्राफिक एंट्री से संबंधित कार्य को बेहतर तरीके से करने हेतु जानकारी दी गई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कई निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ देवेंद्र कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पूसा कल्याणपुर मुख्य पथ के मिल्की रमौली गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय थाने के एएसआई अजय कुमार ने पीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के अघवारा गांव निवासी टुना राम का 32 बर्षीय पुत्र सुनेश कुमार के रूप में हुई है ।वही ड्युटी पर तैनात डॉक्टर रानी दुर्गावती ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है ।घटनास्थल से स्थानीय पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।