कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के मुक्तपुर मोईन के दुर्गा मंदिर परतापुर के नजदीक शनिवार की सुबह इट लोड ट्रैक्टर अचानक गड्ढे में पलट गई ! ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से 55 वर्षीय ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गई!मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद फूलों के रूप में हुई है।बताया गया है की ट्रैक्टर ईट लेकर जा रहा था।इसी दौरान कुहासा होने के कारण असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई।जिससे गाड़ी के इंजन में दबकर चालक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के घोघराहा में शनिवार को बूढ़ी गंडक व बागमती संघर्ष समिति की बैठक हुई।जिसमें घोघराहा में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बागमती के मुख्य बांध को जेसीबी व ट्रैक्टर से काटे जाने का विरोध जताते हुए जनहित में परियोजना को वापस लेने की मांग की है।बैठक में संघर्ष समिति के राम चंद्र महतो,राम चंद्र राय, शशि रंजन कुमार,विमल कुमार, गुड्डू चौधरी,अंजनी चौधरी,अजय चौधरी आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विदेह नगर डरोरी में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय वैदेही विवाहोत्सव का शुरुआत शनिवार की सुबह राम धुन के साथ शुरू हो गया।जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।इसके साथ 24 घंटे तक का हवन भी किया जा रहा है।राम धुन करने में कलाकार के साथ ग्रामीण सहयोग कर रहे है। यज्ञ प्रबंध समिति के राहुल ,अनमोल,रजनीश ,राजन आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे थे।

कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के घोघराहा के समीप बांध को परियोजना के निर्माण को लेकर विभाग द्वारा काटा जा रहा था।जिसकी सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने काम को रोका दिया और विरोध जताते हुए अधिकारियों को बुलाने की मांग की।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के ग्राम डोडरी से संवाददाता पियूष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 15-12-23 को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि एक ट्रैक्टर पर ओवर लोड सामान लदे होने से बिजली के खम्बे से टकरा गई थी। जिसके चलते 11 हजार बोल्ट की तार आपस मे सट कर क्षतिग्रस्त हो गया और  डरोरी गांव से बिजली गायब हो गई। इस खबर को संवाददाता पियूष कुमार  द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बिजली विभाग से संबंधित अधिकारी को साझा किया गया था। खबर का असर यह हुआ कि अब बिजली के खम्बे की मरम्मत कर सही कर दी गई है।

कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी व बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विकास मित्रों के साथ वैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को लेकर सात लाभुकों, जिसमें दो अनुसूचित जाति, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग, एक अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदक का इस कोटि में आवेदन कर सकेंगे व एक लाभुक सामान वर्ग के होंगे।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोरी गांव के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में विवाह उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों ने कमिटी के सदस्यों के साथ की बैठक।जिसमें पंडाल निर्माण,कलाकारों की प्रस्तुति के समय का निर्धारण ,मेला के सुरक्षा के लिए कमिटी का गठन,लाइटिंग की व्यवस्था आदि पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया।वही आगामी 16 के अहले सुबह से राम धुन के साथ वैदेही विवाहोत्सव की शुरूआत को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई।मौके पर राहुल,अनमोल,अभिनव,राजन, रजनीश आदि मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

कल्याणपुर प्रखंड के विदेह नगर डरोरी में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित वैदेही विवाहोत्सव के 87 वा महाअधिवेशन की तैयारी जोरों शोरों से जारी है।इसकी शुरुआत आगामी 16 दिसंबर की अहले सुबह से राम धुन के साथ होगा।वही मेला भी लगाया जा रहा है।वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा से लक्षरामपुर जाने वाली ग्रामीण मुख्य सड़क में सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा है।जिससे राहगीरों सहित आम लोगो को परेशानी होती है।स्थानीय लोगों ने गंदगी साफ करवाने की मांग जताई है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के कुढ़बा पंचायत भवन पर बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बैठक हुई।जिसमें कुढ़वा पंचायत में ठोस कचरा प्रबंधन हेतु घर-घर से कचरा के आलोक में उपभोक्ता शुल्क संग्रह हेतु चर्चा करते हुए निर्देश दिया गया।बैठक में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि स्वच्छता कर्मी एवं पंचायत स्तरीय सभी कर्मी के साथ मौजूद थे।मौके पर मुखिया किरण कुमारी, उप मुखिया धर्मेंद्र राय आदि मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें