कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी व बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विकास मित्रों के साथ वैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को लेकर सात लाभुकों, जिसमें दो अनुसूचित जाति, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग, एक अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदक का इस कोटि में आवेदन कर सकेंगे व एक लाभुक सामान वर्ग के होंगे।
