चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर शिवनगर ब्राहम स्थान के पास से चकमेहसी पुलिस ने छापेमारी कर अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।इस बाबत थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया तीन युवक के बाइक पर सवार होकर नशे की हालत में पिस्तौल के साथ घूमने की सूचना मिली थी।जिसके बाद एसआई राजीव कुमार को दलबल के साथ शिवनगर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी में सैदपुर गांव के दिनेश राम के पुत्र राजेश राम, पूसा थाना क्षेत्र के देवपार निवासी शंभू ठाकुर के पुत्र रोशन कुमार व मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना के पीरखरपुर गांव के नंदकिशोर राय के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। वही तीनों गिरफ्तार की मेडिकल जांच में नशा में होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल,3 कारतूस,3 मोबाइल बरामद किया है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीनो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के विदेह नगर डरोरी में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 87 वा वैदेही विवाहोत्सव महासम्मेलन के तीसरे दिन सोमवार की रात्रि राम कलेवा मिथिला परंपरा के अनुसार विधि विधान से सम्पन्न हुआ।राम कलेवा में डोमकच में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को मोह लिया। रामकलेवा के दिन सबसे पहले सुधांशु कुमार,अर्जुन झा ,कृष्ण कुमार कन्हैया और मिथिला रत्न कुंज बिहारी ने अपनी प्रस्तुति दिया।इसमें एक से बढ़कर एक मैथली गीतों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।बाद में राम कलेवा में कलाकार सतीश ठाकुर,कृष्ण कुमार कन्हैया व वीणा मिश्रा आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।वही सिया राम के राम कलेवा में मिथिला परंपरा के अनुसार 56 व्यंजन प्रभु राम को परोसे गए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ का कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा को मनोनित किया गया है।इस बाबत जिला अध्यक्ष राजेंद्र साह ने मनोनित किया है।इसको लेकर राजद नेताओं ने खुशी जताई है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालिनगर गांव से बीते रविवार की रात एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बाइक स्वामी मालीनगर गांव निवासी चन्दन कुमार का बताना है कि हर रोज की तरह रविवार की रात दरबाजा पर बाइक लगा कर घर में सोने चला गया।जब सोमवार की सुबह घर के लोग उठा तो दरबाजे पर बाइक नहीं देखा तो काफी खोजबीन की नहीं मिलने पर अज्ञात चोरों के विरोध में स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि सूचना मिली है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर के डरोरी में आयोजित वैदेही विवाहोत्सव में सोमवार की रात यज्ञ प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओ को डरोरी फाउंडेशन की ओर से मेडल,गमछा,सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।वही मिथिला रत्न कुंज बिहारी को भी डरोरी फाउंडेशन की ओर से स्नेहलता स्मृति सम्मान से सेवानिवृत शिक्षक राम शेखर ठाकुर ने किया।मौके पर डरोरी फाउंडेशन के मयंक शेखर आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर व चकमेहसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर दो पक्षों में आपसी वीवाद में मारपीट में तीन घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया ।जहां से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राम-लखन पंडित ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।घायलों में चकमेहसी निवासी अवतार महतो के 36 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार,कल्याणपुर के सुरेंद्र राम के पुत्र मनीष राम व अकबरपुर के विश्वनाथ दास के पुत्र महिंद्र दास शामिल है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विदेह नगर डरोरी में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय वैदेही विवाहोत्सव में शनिवार की रात मां जानकी का कुमरम विधिवत मिथिला परंपरा के अनुसार झांकी स्वरूप किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही थी। कुमरम कार्यक्रम में कलाकार राम भरोस ठाकुर,कृष्ण कुमार कन्हैया, वीणा मिश्रा,दिलीप पांडे आदि के प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।इसके साथ सोमवार की सुबह श्री राम की झांकी स्वरूप बारात निकाली गई। यज्ञ प्रबंध समिति के राहुल ,अनमोल,रजनीश ,राजन आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

चकमेहसी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।जिसमें थाना क्षेत्र में अपराध पर पूर्णतः लगाम कसने ,शराब कारोबारियों पर नकेल कसने सहित शांति व्यवस्था बनाएं रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।वही पुलिस पब्लिक में बेहतर सामंजस के साथ संवाद स्थापित कर अपराध के रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करने पर बल दिया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने कहा की कोई भी निर्दोष किसी मामले में फसे नही इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है।वही चकमेहसी थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके सैदपुर, कलौंजर, सोमनाहा आदि जगहों पर शराब कारोबारियो पर नकेल कसने के लिए पुलिस का सहयोग करने पर चर्चा हुई।मौके पर एसआई शिव कुमार पासवान,एएसआई परशुराम सिंह, नामापुर मुखिया राम विनोद ठाकुर,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,चकमेहसी मुखिया ब्रजेश राय, सोमनाहा मुखिया राधा देवी,गोराई सरपंच राजेश राय,सरपंच देव नारायण नायक,पूर्व जीप सदस्य प्रमोद सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार,अजय दास, अशोक दास आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत अंतर्गत विदेह नगर डरोरी के राम जानकी मंदिर परिसर के चहारदीवारी निर्माण का 12 लाख की लागत से शिलान्यास उप प्रमुख दीपक राय ने विधिवत फीता काट कर किया।निर्माण 15 वि वित विभाग योजना से की जाएगी।मौके पर स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि कुंदन झा,पंकज ठाकुर,राम नरेश ठाकुर ने उप प्रमुख व पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया का शाल,माला पाग भेंटकर सम्मानित किया।मौके पर अमृत ठाकुर,अंशु ठाकुर,पूर्णेंदु,अनमोल,मनीष,राजा, दिनेश ठाकुर आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प्रखंड के तीरा पंचायत में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने तीरा शाखा की बैठक शाखा सचिव सुनिता देवी की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव दिनेश कुमार एवं सुखलाल यादव के साथ पर्यवेक्षण में हुई। जिसमें सांप्रदायिक फासीवादी हमलों के खिलाफ 18 दिसंबर को माले के पूर्व सचिव विनोद मिश्र के 25 वें स्मृति दिवस पर मिलकर हाईस्कूल मैदान, पटना में संकल्प सभा में बेहतर जन भागीदारी का प्रस्ताव लिया गया।बैठक में श्याम राय,देवेन्द्र पासवानदिलीप राय,मनोहर राय,सोनू पासवान, दिनेश पासवान, किशोरों महत़ो, शोभा देवी, लुखिया देवी आदि लोग व भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल हुए ।