कल्याणपुर प्रखंड के विदेह नगर डरोरी में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 87 वा वैदेही विवाहोत्सव महासम्मेलन के तीसरे दिन सोमवार की रात्रि राम कलेवा मिथिला परंपरा के अनुसार विधि विधान से सम्पन्न हुआ।राम कलेवा में डोमकच में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को मोह लिया। रामकलेवा के दिन सबसे पहले सुधांशु कुमार,अर्जुन झा ,कृष्ण कुमार कन्हैया और मिथिला रत्न कुंज बिहारी ने अपनी प्रस्तुति दिया।इसमें एक से बढ़कर एक मैथली गीतों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।बाद में राम कलेवा में कलाकार सतीश ठाकुर,कृष्ण कुमार कन्हैया व वीणा मिश्रा आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।वही सिया राम के राम कलेवा में मिथिला परंपरा के अनुसार 56 व्यंजन प्रभु राम को परोसे गए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।