समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत अंतर्गत वार्ड 3 में वार्ड सदस्य मिथिलेश दास के नेतृत्व में कचरा उठाओ को लेकर डस्टबिन का वितरण किया गया।कचरा उठाओ के लिए प्रत्येक परिवार में दो डस्टबिन दिया गया है।जिसमें एक में सुखा व एक में गीला कचड़ा लोग रखेंगे।इसके बाद सोरमार पंचायत में डबल्यूपीयू शुरू होते ही घर घर से कचड़ा उठाव शुरू हो जाएगी।वही इसके लिए प्रत्येक परिवार को शुल्क भी देना होगा। कचड़ा उठाव होने से गांव घरों में साफ सफाई ज्यादा दिखाई देगी।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उप प्रमुख दीपक राय, बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों के दिव्यांग,वृद्ध जनों,गरीबों के बीच बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए कम्बल का वितरण किया गया है। जिसमें शुक्रवार को लगभग 50 कम्बल का वितरण किया गया है।बीडीओ ने बताया की इससे पूर्व भी 17 लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया था।वही ठंड को देखते हुए दिव्यांग,वृद्ध , गरीबों के बीच सरकार द्वारा मिली कंबल का वितरण किया जायेगा।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के एसएच 50 मिर्जापुर लाइन होटल के समीप गुरुवार की रात मालवाहक 407 व गिट्टी लोड एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई।जिससे ट्रक चालक का संतुलन खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। जिसमें चालक घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव के रामजपु राय के 41 वर्षीय पुत्र राजेश राय के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने चालक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रखंड के बिरसिंहपुर स्थित सेंट पॉल स्कूल बिरसिंहपुर के प्रांगण में गुरुवार को इंटर हाउस एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।जिसका आयोजन तीन दिनों तक जारी रहने की बात बताई गई है।प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अविनाश कुमार द्वारा मशाल जलाकर की गई ।इस दौरान टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रोली द्विवेदी व विद्यालय के प्राचार्य एसके पिल्लई उपस्थित रहे। प्रथम दिन जहां पचास मीटर, सौ मीटर रिले रेस दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वहीं दूसरे हाफ में पोटैटो रेस, रस्सी कूद ,हाई जंप व जे जेमलिन थ्रो का आयोजन किया गया।
कल्याणपुर सीपीआई अंचल कमेटी के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम आयोजित होने पर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब विरोधी मुहिम चलाई जा रही है।जिससे दिनों दिन गरीब और भी गरीब होते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए भूमिहीनों को तत्काल बासगित पर्चा , गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को रोजगार मुहैया कराने की मांग की गई । ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और भी धारदार बनाने की बात कही गई। मौके पर संबोधित करने वालों में बृजेश प्रसाद देव, रामनरेश राय ,रामचंद्र राय ,आरोग्य नारायण झा, राका सिंह ,रामप्रवेश महतो ने अपने विचार रखें।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजुरी पंचायत के वार्ड संख्या 11 महबूब अलीपुर टोला में बुधवार की रात एक गुमती नुमा किराना दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गया। इस संबंध में दुकान के संचालक रुबेदा खातून ने बताया कि रात के समय में दुकान बंद करके घर चली गई। इसी दौरान आग की लपेट देख स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। हल्का कर्मचारी को भेज कर जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कल्याणपुर प्रखंड के सीओ प्रकोष्ठ में बुधवार को डीसीएलआर बलवीर दास ने पहुंचकर कर प्रखंड क्षेत्र के सभी हल्का कर्मचारी के साथ समीक्षा किया। जिसमें मुख्यत लीइपो नियम के तहत अपने-अपने पोषक क्षेत्र में दाखिल खारिज वादों का निष्पादन करने व सरकारी भूमि के संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने ,आधार सीडिंग कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर हल्का कर्मचारी रिशु कुमार, राकेश ,चंदन लाल गुप्ता स्वीटी कुमारी सहित और हल्का कर्मचारी एवं अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के जर्नादनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक किशोरी घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल की पहचान लक्ष्मण राम की 11 वर्षीय पुत्री शालिनी कुमारी के रूप में हुई है।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रागीव अंसारी ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
चकमेहसी थाना अंतर्गत हजपुरवा , डरोरी,शिवनगर,मदनपुर आदि दर्जनों गांवों के लोगों ने आकाश में पैरा ग्लाइड को उतरते देख उसे देखने सड़क पर उतर गए।जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे के आस पास आकाश में तीन पैरा ग्लाइड घूम रहा था।जिसको देखने के लिए गांवो मे लोग सड़क पर उतर गए।वही इसको लेकर लोगो में कौतूहल बना रहा।वही तरह तरह की चर्चा लोग कर रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चकमेहसी थाना के सोरमार हाट के पास एक पिकअप पर लदी पुआल में अचानक आग लग गई।जिससे अफरा तफरी मच गई।चालक गाड़ी छोर कर फरार हो गया।बाद में ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।बताया गया है की सड़क से पुआल लदी पिकअप गुजर रही थी।इसी दौरान 11 हजार बिजली की तार के संपर्क में आने से इसमें आग लग गया था।पुलिस छानबीन में जुटी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
