कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के एसएच 50 मिर्जापुर लाइन होटल के समीप गुरुवार की रात मालवाहक 407 व गिट्टी लोड एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई।जिससे ट्रक चालक का संतुलन खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। जिसमें चालक घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव के रामजपु राय के 41 वर्षीय पुत्र राजेश राय के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने चालक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
