कल्याणपुर व चकमेहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र भट्टी चौक पर बीते शनिवार की रात एक साथ दो सोना चांदी व दवा दुकान की पीछे से अज्ञात चोरों के द्वारा बाउंड्री वॉल तरफ कर दुकान के पीछे लगे ताला तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार दवा दुकान के संचालक हेमन्त गुप्ता व सोना चांदी दुकानदार चन्दु कुमार का बताना है कि रात में दुकान बंद करके घर चला गया। जव सुबह में दुकान को खोला तो पीछे की दोनों ताला टुटा देखते हुए दग रह गया। ख़ैर दुकान की सटर तोड़ने का प्रयास किया गया। बताया गया है की रात के करीब डेढ़ बजे से 3 बजे तक चकमहेसी पुलिस की गस्ती दल का भट्टी चौक पर आकर वाहन रुकने से चोर भागे होंगे ऐसा लोग अनुमान लगा रहे है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के गोराई पंचायत में मनरेगा योजना से 65 यूनिट पौधा रोपण कार्य किया गया है।जिसमें कुल 13 हजार से अधिक पौधा लगाया गया है।इस बाबत मुखिया अनीश कुमार ने बताया की पर्यावरण को स्वच्छ व सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पौधा लगाना जरूरी है।उन्होंने बताया की पंचायत के गोराई से बलहा मुख्य पथ सहित सड़क किनारे पौधा लगाया गया है।वही पौधा के सुरक्षा के लिए उसकी घेराबंदी की गई है।वही उस में रोजाना पानी से सिंचाई की जाएगी।जिससे पौधे का विकाश हो और गांव घर में स्वच्छ हवा के साथ सुंदरता बढ़ी रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के वार्ड 9 में बीते एक सफ्ताह से नल जल बंद रहने से पानी की समस्या थी ।इस बाबत वार्ड के लोगो ने मोबाइल वाणी पर अपनी रिकॉर्डिंग करा शिकायत कराई थी।जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने वार्ड सदस्य मनोज कुमार से फोन के माध्यम से बातचीत की।वार्ड सदस्य ने बताया की मोटर में खराबी व कॉयल जलने के कारण नल जल बंद है।मिस्त्री के यहां मोटर बनाने के लिए दिया गया है।बुधवार तक नल जल सुविधा चालू कर दी जाएगी।उससे पहले भी नल जल चालू करने की कोशिश जारी है।वही वार्ड सदस्य ने मोबाइल वाणी से अपनी बात रखते हुए कहा की वार्ड के कुछ लोग सरकार द्वारा निर्धारित राशि भी नही देते है।जिससे परेशानी होती है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के विरसिंहपुर चौक के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया।
सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर के प्रांगण में तीन दिनों से जारी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अविनाश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि खेल के बिना बच्चों के सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि समृद्ध समाज का विकास बिना खेल के संभव नहीं है। मौके पर हुई प्रतियोगिता के आयोजन में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।जिनमें 200 मीटर व 400 मीटर रिले दर, पोटैटो रेस ,सम रेस ,रस्सी कूद, हाई जंप ,लॉन्ग जंप ,जैवलिन व डिस्कस थ्रो शॉट पुट में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया ।
चकमेहसी थाना परिसर में दंडाधिकारी सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में 7 कांडो में बरामद देशी और विदेशी शराब को थाना परिसर में गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।जिसमें 6 कांडो में कुल 591.675 लीटर विदेशी शराब और 1 कांड में बरामद कुल 800 एमएल देशी शराब को नष्ट किया गया।मौके पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड में पंचायत उप चुनाव में संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीरा पंचायत में वार्ड दस में वार्ड सदस्य के लिए मतदान कराया जायेगा ।यहां दो लोगों ने एक पद के लिए नामांकन किया है ।जिसके लिए 28 दिसंबर को मतदान कराए जाने की बात बताई गई है।
चकमेहसी थाना परिसर में सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व के 6 मामले पर सुनवाई की गई।इसमें सहमति बनने पर एक मामले का निपटारा किया गया।वही अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर पीएसआई मनीषा कुमारी,संतोष कुमार,दयानंद कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तर बिहार के जिलों में 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है । वैसे इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।मौसम सेवा डा राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में 03 से 04 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चकमेहसी थाना क्षेत्र में कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ के कुशियारी चौक के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी कल्याणपुर ले जाया गया।जख्मी बाइक सवार युवक में चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर हाट निवासी 23 वर्षीय राजकुमार व 43 बर्षीय सुनील दास शामिल है।बताया गया है की दोनों जख्मी की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
