कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत में डब्लुपीयु युनिट का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार ,सीओ कमलेश कुमार ,थाना अध्यक्ष राजन कुमार व स्थानीय मुखिया ममता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके साथ ही पंचायत के सभी वार्डो के घर घर से कचरा उठाओ को लेकर ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।बताया गया है की ठोस तरल कचरा प्रबंधन को लेकर डबल्यूपीयू भवन निर्माण कार्य कराई गई थी। जिससे लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत पंचायत के विभिन्न वार्डों के लाभुकों के बीच कचरा उठाव कार्य आरभ हो गया है। मौके पर सरपंच मोनी देवी ,उपमुखिया नंद किशोर ,मुखिया प्रतिनिधि जगरनाथ कुंवर आदि मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज देश में कुश्ती संघ को सरकार को निलंबित करना परा है।वही खिलाड़ी अपने स्वाभिमान के लिए लड़ने को विवश है।खेल संघों में खिलाड़ियों के जगह नेताओं की भूमिका नही होनी चाहिए।खेल संघों में खेलने वाले लोगो को ही शामिल करना चाहिए।जो खिलाड़ियों के मान सम्मान का ख्याल रखे।आज लगभग खेल संघों में नेताओ का कब्जा है।जिससे आए दिन विवाद होता रहता है ।जिससे खेल जगत को कही न कही नुकसान हो रहा है।
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी मंडल के चकमेहसी पंचायत के उत्तराषाढी़ में एक निजी विद्यालय के प्रांगण में छात्र- छात्रों एवं शिशक गण एवं ग्रामीणों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के सिमरिया भिंडी पंचायत में सोमवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया ,मुखिया सामंत कुमार के नेतृत्व में डब्लुपीयु का उद्घाटन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर मांगे डिग्री कॉलेज के मुहिम को लेकर एनएसयूआई इंटर स्तरीय स्कूल,कॉलेजों में कमिटी का विस्तार करने में जुटी है।इसी मुहिम को लेकर सोमवार को डाॅ शालिग्राम मिश्र काॅलेज ध्रुवगामा कल्याणपुर में दर्जनों छात्रों को एनएसयूआई का सदस्यता ग्रहण कराया गया।
कल्याणपुर प्रखंड के कुढ़वा पंचायत के वार्ड 10 कोठियां टोला में रविवार की देर रात एल्बेस्टर व झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई।जिससे घर में रखे गए अनाज, कपड़े सहित भूसा जल कर राख हो गया।आग लगने के बाद जुटे स्थानीय ग्रामीण व अग्निशमन दस्ता दल के द्वारा आग पर काबू पाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में चकमेहसी मंडल कार्यालय मटियारा चौक पर सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती मनाई गई। सभा का संचालन मंडल महामंत्री सुशील मालाकार के द्वारा किया गया।वही बीजेपी नेताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के बरेबा टोला सैदपुर आनंद मार्ग जागृति के प्रांगण में आनंद मार्ग संस्था ने गरीब महिला ,बुजुर्गों व दिव्यांगो के बीच कंबल वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा पंचायत के वार्ड संख्या 12 तीरा गांव में रविवार की सुबह घर में कपड़े पर आयरन करने के दौरान एक नवविवाहिता करेंट की चपेट में आने से झुलस गई।जिसकी इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत हो गई। मृतिका नव विवाहिता की पहचान तीरा गांव निवासी प्रवीण सहनी उर्फ लखींद्र सहनी की 20 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व हिन्दू रिती रिवाज से मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थर्मल गांव के विकास कुमार से मृतिका पूजा की शादी हुई थी। जहां नवविवाहिता एक महीने पहले अपने ससुराल से मायके तीरा गांव आईं थीं।मृतिका का पति मजदूरी करता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा निवासी चंदन कुमार को राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस बाबत राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम गिरी ने पत्र जारी कर मनोनित किया है।चंदन के राजद प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिला अध्यक्ष विक्रम गिरी व कार्यालय सचिव रौशन यादव को राजद नेताओं ने आभार जताया है।वही चंदन को बधाई देने में मुखिया कविता देवी, मीडिया प्रभारी बेचन कुमार,रामबाबू महतो आदि शामिल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
