कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के आईटी सेल संयोजक अंकित कुमार त्रिवेदी ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में आईटी सेल का गठन करते हुए संयोजक व सह संयोजक बनाया है।जिसमें सुदेश कुशवाहा को कल्याणपुर विधानसभा का सह संयोजक बनाया है।

कल्याणपुर प्रखंड के तीरा पंचायत में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव में एक सीट वार्ड सदस्य पद पर होना है। जिसको लेकर तैयारियां कर ली गई है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि 2 अन्य पंचायत में वार्ड सदस्य के एक एक पद पर एक एक ही नामांकन हुआ था।जिस कारण उन्हें निर्विरोध होने से चुनाव नही होगा।वही पंच के दो रिक्त पदों पर उम्मीदवार के द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किया गया था। इसके लेकर एक सीट पर ही मतदान होने की बात बताई गई है।वही तीरा में वार्ड सदस्य चुनाव की तैयारी पूरी है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में बीती रात शंकर ठाकुर के घर में घूरा से आग लग गया।आग लगने के बाद जुटे लोगो ने आग पर काबू पाया।तब तक घर जलकर राख हो गया।वही घर में रखे कपड़ा,अनाज,बर्तन आदि जलकर खाक हो गया।आग लगने से करीब हजारों रुपया की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अंचल कार्यालय को दी है।

कल्याणपुर प्रखण्ड के खरसंड पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत गोवरसिट्ठा निवासी व राजद कार्यकर्ता मोहन कुमार के पिता रामानंद राय का मंगलवार शाम में निधन हो गया।जिसके नाद कांग्रेस नेता व तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रजकिशोर रवि, जनता दल यू के प्रदेश महासचिव प्रो० राम प्रवेश पासवान, कल्याणपुर विधानसभा महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी काॅ० रंजीत राम, दरभंगा भीम आर्मी जिला अध्यक्ष भोला पासवान,वकिल शास्त्री, नरेश पासवान,नीरज यादव, अमरजीत कुमार यादव, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव काॅ० दिनेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सह राजद पंचायत अध्यक्ष विद्यानंद राय, राजद प्रखण्ड महासचिव बेचन कुमार आदि ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनो को ढाढस बढ़ाया।

भारत की जनवादी नौजवान सभा कल्याणपुर के बैनर तले शहिद उमेश महतो का 25 वां शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया। मौके पर एक सभा हुई सभा की अध्यक्षता राघवेंद्र यादव ने किया।इस दौरान भारत के जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री उमेश शर्मा ने देश के वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। वही जिला अध्यक्ष महेश महतो ने कहा की वर्तमान सरकार जो केंद्र में स्थापित है, जन विरोधी सरकार है। युवाओं के रोजगार युवाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है ।इसलिए आने वाले 2024 के चुनाव में इस सरकार को हटा नई व्यवस्था कायम करने की जरूरत है। सभा को जिला कोषाध्यक्ष भोला राय, शिवनाथ महतो, वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना ,विष्णु देव शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, सतीश महतो, रविंद्र चौधरी, संजीव कुमार ,उमाशंकर यादव ,शिवनाथ पासवान ,सुरेंद्र पासवान, ने संबोधित किया वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में फूल माला अर्पित कर शहिद कामरेड उमेश महतो को श्रद्धांजलि दी।

कल्याणपुर थाना में पिछले कुछ दिनों से महिला पुलिस ऑफिसर नहीं होने के कारण महिला हेल्प डेस्क का काम पूर्णता बाधित है।जिसके कारण पारिवारिक समस्याओं से जुड़ी महिलाएं कल्याणपुर थाने का चक्कर लगाकर थक गई है।लेकिन कोई सार्थक उपाय नजर नहीं आ रहा है।शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को महिला अधिकारी नही रहने से परेशानी हो रही है।मामले में थाना अध्यक्ष राजन कुमार का बताना है कि महिला पुलिस पदाधिकारी की कमी के कारण कुछ मामलों में कठिनाई हो रही है।बाबजूद इसके उपलब्ध कर्मियों द्वारा इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 -4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।जिसके कारण यह तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।नियुतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।यह तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।डॉक्टर राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय ने 31 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 2 से 3 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

कल्याणपुर इफको बाजार परिसर में मंगलवार को छह दिवसीय भागवत कथा का आयोजन की शुरुआत हुई।जिसमें वृंदावन घाम से आये कथा वाचक महाराज अनुराग कृष्ण जी उर्फ पगड़ी वाले बाबा के द्वारा प्रवचन का आयोजन किया गया है। यह कथा 26 दिसंबर की शाम से अगामी बर्ष एक जनवरी तक चलेगी। जिसमें पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है ।मंगलवार को इस भागवत कथा के आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें कुल 108 कन्याओं ने कलश लेकर रामपुर बूढ़ी गंडक घाट से कलश भर के इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई ।इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों में विभीषण चौधरी, सत्यम कुमार ,राधेश्याम कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कल्याणपुर से पूसा मुख्य मार्ग के कुशियारी के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में सोमवार को पीएमसीएच पटना में हो गई।मृतक की पहचान चकमेहसी थाना के कनुआ निवासी रामचंद्र दास के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में युवक घायल हुआ था।घायल को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।सोमवार की देर शाम शव गांव पहुंचा। जहां उसका दाह संस्कार कर दिया है।परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत अंतर्गत सैदपुर बाजार समिति हाट से एक दिन पूर्व एक गोदाम से चावल की 288 बैग की चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले में व्यवसाई सुबोध पोद्दार ने चकमेहसी थाने में आवेदन भी दिया था।लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने को लेकर चिंता प्रकट करते हुए मंगलवार को सभी व्यवसाययों की एक विस्तारित बैठक बुलाई गई।इसके साथ गल्ला व्यवसाय ने दो घंटे तक व्यवसाय ठप कर रोष व्यक्त किया।व्यापारियों ने सैदपुर बाजार समिति परिसर की सुरक्षा व्यवस्था करने,शौचालय,भवन,गोदाम आदि को दुरुस्त करने की मांग अंचल प्रशासन से की है।व्यापारियों का कहना है की बाजार समिति का सालाना 10 लाख में डाक होता है। लेकिन सुविधा नही है।भवन जर्जर रहने के कारण चोरी का खतरा बना रहता है।मौके पर उप सरपंच राकेश पांडेय,संवेदक अशोक पांडे,रूपेश कुमार,जय कृष्ण ठाकुर,अंजनी ठाकुर,सुबोध पोद्दार आदि व्यापारी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।