कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से मौसम ने अचानक करवट ले ली।अचानक ठंड बढ़ने के साथ कुहासा छा गई।कुहासा सुबह 10 बजे तक लगी थी।जो घंटो और कुहासा रहने के संकेत थे।कुहासा के कारण वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है।ठंड में वृद्धि होने से किसानों में खुशी है।लोगो का कहना है की ठंड बढ़ने से रवि फसल को फायदा होगा।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई पंचायत के वार्ड नंबर 05 अवस्थित विपत राम के निवास स्थान पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के गोराई पंचायत के वार्ड स्तरीय बैठक सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार के अध्यक्षता, जिला कमिटी सदस्य व प्रखंड संयोजक शमशेर अहमद के पर्यवेक्षण तथा जिला संयोजक राम कुमार के आतिथ्य में संपन्न हुई।बैठक में वार्ड नंबर 05 में विगत डेढ़ साल से जले विधुत ट्रांसफार्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति करने, वार्ड नंबर 05 में छूटे हुए लोगो को नल जल योजना का कनेक्शन देकर जलापूर्ति करने,वार्ड नंबर 05 के भूमिहीमो को जमीन देने, पर्चाधारी को कब्जा, बरसो बरस से बसे भूमिहीनों को पर्चा देने, राशनकार्ड से वंचित गरीबो को राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में परिवार के छूटे हुए सदस्यो का नाम जोड़वाने,वार्ड के जॉब कार्ड से वंचित मजदूरों को नया जॉब कार्ड बनवाने, जॉब कार्डधारी को काम के लिए आवेदन देने समेत वार्ड स्तरीय समस्याओं को चिन्हित कर आंदोलन करने व कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शंभु राम, राम प्रीत दास, मुकेश राम,भोला राम, राम मिलन राम, शंकर राम, दहाऊर दास, शिवजी राम,भोला दास, सुभाष राम, अंकित राज,धर्मेंद्र राम समेत कई अन्य नेता कार्यकर्ता ने अपना अपना विचार व्यक्त किया तथा यह निर्णय लिया गया कि यदि इन मांगो के समाधान करने के दिशा में संबंधित विभाग व पदाधिकारी सकारात्मक कदम नहीं उठाते हैं तो इन सभी मांगो को लेकर संगठन के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक के अंत में सर्व सम्मति से वार्ड स्तरीय 15 सदस्यीय संयोजन कमिटी गठित की गई। जिसके वार्ड संयोजक विकास कुमार तथा वार्ड सह संयोजक धर्मेंद्र राम, सविता देवी,शंभू राम, भोलिया देवी को तथा वार्ड कमिटी सदस्य के रूप में संजू देवी, मोहन राम, मंजू देवी, मुकेश राम, महासुंदर देवी, अरुण राम ममता देवी, फुदन देवी, राम लाल राम, अनीता देवी को चुना गया।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई पंचायत के वार्ड नंबर 05 अवस्थित विपत राम के निवास स्थान पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के गोराई पंचायत के वार्ड स्तरीय बैठक सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार के अध्यक्षता, जिला कमिटी सदस्य व प्रखंड संयोजक शमशेर अहमद के पर्यवेक्षण तथा जिला संयोजक राम कुमार के आतिथ्य में संपन्न हुई।बैठक में वार्ड नंबर 05 में विगत डेढ़ साल से जले विधुत ट्रांसफार्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति करने, वार्ड नंबर 05 में छूटे हुए लोगो को नल जल योजना का कनेक्शन देकर जलापूर्ति करने,वार्ड नंबर 05 के भूमिहीमो को जमीन देने, पर्चाधारी को कब्जा, बरसो बरस से बसे भूमिहीनों को पर्चा देने, राशनकार्ड से वंचित गरीबो को राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में परिवार के छूटे हुए सदस्यो का नाम जोड़वाने,वार्ड के जॉब कार्ड से वंचित मजदूरों को नया जॉब कार्ड बनवाने, जॉब कार्डधारी को काम के लिए आवेदन देने समेत वार्ड स्तरीय समस्याओं को चिन्हित कर आंदोलन करने व कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शंभु राम, राम प्रीत दास, मुकेश राम,भोला राम, राम मिलन राम, शंकर राम, दहाऊर दास, शिवजी राम,भोला दास, सुभाष राम, अंकित राज,धर्मेंद्र राम समेत कई अन्य नेता कार्यकर्ता ने अपना अपना विचार व्यक्त किया तथा यह निर्णय लिया गया कि यदि इन मांगो के समाधान करने के दिशा में संबंधित विभाग व पदाधिकारी सकारात्मक कदम नहीं उठाते हैं तो इन सभी मांगो को लेकर संगठन के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक के अंत में सर्व सम्मति से वार्ड स्तरीय 15 सदस्यीय संयोजन कमिटी गठित की गई। जिसके वार्ड संयोजक विकास कुमार तथा वार्ड सह संयोजक धर्मेंद्र राम, सविता देवी,शंभू राम, भोलिया देवी को तथा वार्ड कमिटी सदस्य के रूप में संजू देवी, मोहन राम, मंजू देवी, मुकेश राम, महासुंदर देवी, अरुण राम ममता देवी, फुदन देवी, राम लाल राम, अनीता देवी को चुना गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर इन दिनों सड़क पर घूमते आवारा कुत्तों से राहगीर सहित आम लोग परेशान है।बताया गया है की आवारा कुत्तों का झुंड अकेले बाइक सवार,साइकिल सवार या पैदल जा रहे आम लोगो सहित राहगीर को काट ले रहे है।इसी कारण हजपुरवा पंचायत में बीते एक महीने में आवारा कुत्तों ने करीब दर्जन से अधिक लोगो को काट लिया। जिससे उन्हें एंटी रेबीज की सुई लेनी पड़ी है।वही अचानक बाइक पर कूदने से बाइक सवार भी डरे सहमे रहते है।खास कर रात में सड़कों पर चलने मे लोगो को डर बना रहता है।
सीओ कल्याणपुर कमलेश कुमार ने पत्र जारी कर सड़क किनारे हो रहे सब्जी की खरीद बिक्री को अवैध मानते हुए इसे तत्काल रोकने का आदेश दिया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। खासकर बरहेता से लेकर जटमलपुर तक सड़क किनारे सब्जी की खरीद बिक्री की जाती है जिसके कारण सड़क आवागमन में काफी दिक्कत महसूस हो रही है।जिसको लेकर कई जगह ब कई संगठनों से शिकायत प्राप्त हुई हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस के गैर अनुसंशित जगह पर खरीद बिक्री प्रतिबंधित करने की बात कही है।वही इस दौरान सड़क किनारे सब्जी बिक्री करते या वाहन लगाए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।जिसपर अनुमंडलीय अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ नोटिस लगाया गया है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपशी विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल की पहचान लक्षरामपुर के संजीव कुमार, नीरज कुमार ठाकुर व वीरसिंहपुर की फुलिया देवी,कन्हाई कुमार साह,किरण देवी शामिल है।जहां से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रागीव अंसारी ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत के बूथ संख्या 230 पर वार्ड सदस्य के एक पद पर गुरुवार को शांति पूर्ण व्यवस्था में मतदान हुआ।यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी।सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हुआ।जहा मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक मतदान किया।इस दौरान महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाता के अपेक्षा ज्यादा संख्या में मतदान में भाग लिया। वही मजिस्ट्रेट सीओ कमलेश कुमार, ज़ोनल पदाधिकारी अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम, सेक्टर पदाधिकारी शंकर झा, चंदन कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार आदि ने बूथ का ज्याज़ा लेने के साथ मौजूद रहे।बीडीओ ने बताया कि केंद्र संख्या 230 पर 54% मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बुनियादी स्वामी इंटर महाविद्यालय करुआ में एनएसयूआइ ने गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया।जिसमें कल्याणपुर मांगे डिग्री कॉलेज मुहिम को लेकर करीब 50 छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की ।जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु के मार्गदर्शन में यह मुहिम जारी है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असुतोष कुमार और मौके पर सुमन कुमार, पप्पु कुमार, दिलीप कुमार, छात्र नेता हिमांशु शेखर, सोनू वर्मा, हरिओम यादव उपस्थित रहे ।इस बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने किया और बताया कि आजादी के कई वर्षों बाद भी अब तक कल्याणपुर प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। एनएसयूआई ने पुरे प्रखंड में कल्याणुर मांगे डिग्री कॉलेज को लेकर सभी इंटर स्तरीय स्कूलों काॅलेजों में सदस्यता अभियान चला रही है। जिसमें इस मुहिम के बारे में बताया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 8 श्रीनाथ पारन गांव से बुधवार की रात लालो सहनी के दरवाजे पर लगी बाइक गायब कर दी।सुबह उठने पर बाइक की खोजबीन करने पर बाइक नही मिली।जिसके बाद इस संदर्भ में वारिसनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर मधुरापुर गांव निवासी स्व. शंकर सहनी के पुत्र गौतम कुमार सहनी ने चकमेहसी थाना में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है की अपने रिश्तेदार चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारन निवासी लालो सहनी को बाइक दी थी।जिनके घर के दरवाजे से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बाइक गायब कर दी।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की आवेदन के आलोक में छानबीन की जा रही है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम घंटो बिजली गायब रही ।जिससे आम लोग परेशान रहे।इसको लेकर सोरमार के अमृत ठाकुर, नामापुर के अनिल राय,बरहेता के संजीव देव आदि लोगो ने मोबाइल वाणी के संवाददाता पीयूष से शिकायत की।लोगो के शिकायत के आलोक में बिजली विभाग कल्याणपुर फीडर के एसडीओ वैभव कुमार से जानकारी ली।एसडीओ ने बताया मोहनपुर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कह जल्द आपूर्ति होने की जानकारी दी।करीब 8 :25 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू होने जाने से आम लोगो की परेशानी खत्म हो गई।
