कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम घंटो बिजली गायब रही ।जिससे आम लोग परेशान रहे।इसको लेकर सोरमार के अमृत ठाकुर, नामापुर के अनिल राय,बरहेता के संजीव देव आदि लोगो ने मोबाइल वाणी के संवाददाता पीयूष से शिकायत की।लोगो के शिकायत के आलोक में बिजली विभाग कल्याणपुर फीडर के एसडीओ वैभव कुमार से जानकारी ली।एसडीओ ने बताया मोहनपुर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कह जल्द आपूर्ति होने की जानकारी दी।करीब 8 :25 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू होने जाने से आम लोगो की परेशानी खत्म हो गई।