चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 8 श्रीनाथ पारन गांव से बुधवार की रात लालो सहनी के दरवाजे पर लगी बाइक गायब कर दी।सुबह उठने पर बाइक की खोजबीन करने पर बाइक नही मिली।जिसके बाद इस संदर्भ में वारिसनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर मधुरापुर गांव निवासी स्व. शंकर सहनी के पुत्र गौतम कुमार सहनी ने चकमेहसी थाना में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है की अपने रिश्तेदार चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारन निवासी लालो सहनी को बाइक दी थी।जिनके घर के दरवाजे से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बाइक गायब कर दी।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की आवेदन के आलोक में छानबीन की जा रही है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
