कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बुनियादी स्वामी इंटर महाविद्यालय करुआ में एनएसयूआइ ने गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया।जिसमें कल्याणपुर मांगे डिग्री कॉलेज मुहिम को लेकर करीब 50 छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की ।जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु के मार्गदर्शन में यह मुहिम जारी है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असुतोष कुमार और मौके पर सुमन कुमार, पप्पु कुमार, दिलीप कुमार, छात्र नेता हिमांशु शेखर, सोनू वर्मा, हरिओम यादव उपस्थित रहे ।इस बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने किया और बताया कि आजादी के कई वर्षों बाद भी अब तक कल्याणपुर प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। एनएसयूआई ने पुरे प्रखंड में कल्याणुर मांगे डिग्री कॉलेज को लेकर सभी इंटर स्तरीय स्कूलों काॅलेजों में सदस्यता अभियान चला रही है। जिसमें इस मुहिम के बारे में बताया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।