कड़ाके की ठंड व कनकनी से लोग बेहाल है।बीते कुछ घंटो में मौसम में आए बदलाव ने ठंड प्रदेशों की याद ताजा कर दी।बीते करीब 60 घंटे से लोग धूप को तरस रहे है।पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ा रही है। आमलोग घरों में ठिहुरते जा रहे है। बचाव के लिए बिजली उपकरणों व कही कही अलाव पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। ऊनी कपड़ों की दुकानों में खरीदारी बढ़ गई है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में गोराई गांव के बूथ संख्या 169 पर स्वतंत्रता सेनानी शिव ज्योति देवी के दरवाजे पर भाजपा की बैठक हुई।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओ में अयोध्या से आए अक्षत वितरण करने को लेकर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई। जिसमे सभी कार्यकर्ताओ से 01 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी घरों में जा कर अयोध्या से आए हुए अक्षत एवं पत्रक का वितरण कर सभी लोगों को अयोध्या आने के लिए निमंत्रित करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया।इस दौरान नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया।मौके पर अंकित कुमार त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, विनय ठाकुर, राजेश राय, अश्वनी ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, शिवचंद्र चौधरी, किशलय कुमार, रंजीत महतो, संजीत पांडे, घनश्याम ठाकुर, दीपक गुप्ता, सुदेश कुशवाहा,शुशील मालाकार,अनीश त्रिवेदी,रौशन कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवम स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दिसंबर माह में तीन दिनों से अचानक चली पछिया हवा चलने के कारण कड़ाके की ठंड आ गई है। जिसके कारण गरीबों खासकर, ठेला -रिक्शा चलाने वाले ई-रिक्शा चलाने वाले लोग,व बुजुर्ग एवं दैनिक मजदूरी करनेवाले लोगों के लिये मुश्किलें का दौर शुरू हो गया है।गरीब लोगो का भीषण ठंढ़ के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गई है।इस बाबत कल्याणपुर भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में मुख्य रूप से कल्याणपुर, बरहेता ,वासुदेवपुर , विरसिंहपुर ,जटमलपुर सहित विभिन्न चौक चौराहा,हाट, बैंक, प्रखंड कार्यालय इत्यादि जगहों पर सरकारी अलाव की व्यवस्था करने की मांग अंचलाधिकारी कल्याणपुर से की है।विगत तिन दिनों से बासुदेवपुर कुशवाहा चौक पर अलाव की व्यवस्था की जन सहयोग से की गई है जो नाकाफी है।इस भीषण ठंड में हर चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था अनिवार्य होने चाहिए ।इससे जीवन की सुरुक्षा आवश्यक है।मामले में अंचल अधिकारी कमलेश कुमार का बताना है कि जहां भी आवश्यक समझा जा रहा है अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजुरी व वासुदेवपुर गांव के सिमान पर हसनपुर कीरत गांव के समीप क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।जिसमें दो युवक जख्मी हो गए।जख्मी युवक में एक पक्ष के खजुरी के मो रुस्तम के पुत्र मो मेराज व दूसरे पक्ष के वासुदेवपुर के रामचंद्र महतो के पुत्र सुमित कुमार शामिल है।। मो मेराज को सदर अस्पताल में परिजन इलाज के लिए ले गए।वही सुमित का निजी क्लीनिक में कराया गया है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की अभी किसी पक्ष ने आवेदन नही दिया है।पुलिस छानबीन में जुटी है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा उत्तरी मंडल के बरहेता शक्ति केंद्र पर शनिवार को प्रखंड के अंतर्गत तीनों मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अयोध्या धाम से आए अक्षत वितरण किया गया।बताया गया है की अक्षत सनातनियों के घर घर वितरण किया जायेगा।इसको लेकर भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष को अक्षत कलश दिया गया।इस दौरान संघ संचालक प्रमोद कुमार देव एवं खंड कार्यवाह बाल मुकुंद कुमार के उपस्थिती में पूजित अक्षत का वितरण किया गया।मौके पर शशिधर देव, जनार्दन प्रसाद देव, सक्रिय सदस्य अमित कुमार रागेश कुमार देव, आदि मौजूद थे।

चकमेहसी थाना परिसर में सीओ कमलेश कुमार,थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें कुल तीन मामलों पर सुनवाई की गई।हालाकि एक भी मामले का निपटारा नही हो सका।जिसको लेकर अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर एसआई शिव कुमार पासवान,दयानंद कुमार,संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर पंचायत के नामापुर दरियापार स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर 100 बच्चो को शनिवार को स्कूल बैग व पढ़ाई लिखाई से संबंधित कीट दिया गया। डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन व नई दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था गूंज के संयुक्त तत्वावधान में बैग व पढ़ाई लिखाई कीट वितरण किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 पर वार्ड सदस्य पद पर हुए उप चुनाव का मतगणना शनिवार को प्रखंड मनरेगा भवन में सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई।जिसमें गीता देवी को 136 और वीणा देवी को 210 मत प्राप्त हुए।जिसके बाद वीणा देवी को 74 वोट से विजेता घोषित किया गया।निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने विजेता वीणा देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौपा।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर चौक पर शुक्रवार को जन सुराज के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इसका उद्घाटन जन सुराज के जिला सभापति भूपेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया।इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन किया।मौके पर जिला महासचिव रंजीत सहनी,जिला प्रवक्ता आशुतोष आजाद,उमेश प्रकाश कुशवाहा,निरंजन ठाकुर,राजू शर्मा ,श्याम गिरी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जन सुराज के प्रखंड संयोजक कुंदन कुमार,दीपक कुमार सिंह,अनिल कुमार ने किया।

उत्तर बिहार के जिलों में 30 दिसंबर से 3 जनवरी 24 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान प्रायः साफ रहने की संभावना है । वैसे इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।