कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर इन दिनों सड़क पर घूमते आवारा कुत्तों से राहगीर सहित आम लोग परेशान है।बताया गया है की आवारा कुत्तों का झुंड अकेले बाइक सवार,साइकिल सवार या पैदल जा रहे आम लोगो सहित राहगीर को काट ले रहे है।इसी कारण हजपुरवा पंचायत में बीते एक महीने में आवारा कुत्तों ने करीब दर्जन से अधिक लोगो को काट लिया। जिससे उन्हें एंटी रेबीज की सुई लेनी पड़ी है।वही अचानक बाइक पर कूदने से बाइक सवार भी डरे सहमे रहते है।खास कर रात में सड़कों पर चलने मे लोगो को डर बना रहता है।
