सीओ कल्याणपुर कमलेश कुमार ने पत्र जारी कर सड़क किनारे हो रहे सब्जी की खरीद बिक्री को अवैध मानते हुए इसे तत्काल रोकने का आदेश दिया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। खासकर बरहेता से लेकर जटमलपुर तक सड़क किनारे सब्जी की खरीद बिक्री की जाती है जिसके कारण सड़क आवागमन में काफी दिक्कत महसूस हो रही है।जिसको लेकर कई जगह ब कई संगठनों से शिकायत प्राप्त हुई हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस के गैर अनुसंशित जगह पर खरीद बिक्री प्रतिबंधित करने की बात कही है।वही इस दौरान सड़क किनारे सब्जी बिक्री करते या वाहन लगाए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।जिसपर अनुमंडलीय अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ नोटिस लगाया गया है।