कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा पंचायत के वार्ड संख्या 12 तीरा गांव में रविवार की सुबह घर में कपड़े पर आयरन करने के दौरान एक नवविवाहिता करेंट की चपेट में आने से झुलस गई।जिसकी इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत हो गई। मृतिका नव विवाहिता की पहचान तीरा गांव निवासी प्रवीण सहनी उर्फ लखींद्र सहनी की 20 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व हिन्दू रिती रिवाज से मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थर्मल गांव के विकास कुमार से मृतिका पूजा की शादी हुई थी। जहां नवविवाहिता एक महीने पहले अपने ससुराल से मायके तीरा गांव आईं थीं।मृतिका का पति मजदूरी करता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
