कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत में डब्लुपीयु युनिट का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार ,सीओ कमलेश कुमार ,थाना अध्यक्ष राजन कुमार व स्थानीय मुखिया ममता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके साथ ही पंचायत के सभी वार्डो के घर घर से कचरा उठाओ को लेकर ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।बताया गया है की ठोस तरल कचरा प्रबंधन को लेकर डबल्यूपीयू भवन निर्माण कार्य कराई गई थी। जिससे लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत पंचायत के विभिन्न वार्डों के लाभुकों के बीच कचरा उठाव कार्य आरभ हो गया है। मौके पर सरपंच मोनी देवी ,उपमुखिया नंद किशोर ,मुखिया प्रतिनिधि जगरनाथ कुंवर आदि मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।