चकमेहसी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक से नबावगंज जाने वाली ग्रामीण सड़क के कुढ़वा गांव के समीप बाइक से गिर कर एक युवक घायल हो गया ।जिसे स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर पंचायत के पकड़ी डीह गांव निवासी अशोक सहनी का 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। वही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक का इलाज पीएचसी में जारी है।