समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के डरोरी गांव के चौड़ से शनिवार की रात सिंचाई योजना से लगी बिजली पोल से बिजली की तार के साथ किसानों के दो मोटर की चोरी चोरों ने कर ली ।इसकी जानकारी ग्रामीण को तब मिली जब लोग चौड़ में खेत पटाने को पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली पोल से तार की चोरी होने की सूचना बिजली विभाग के जेई को फोन के माध्यम से दी है।इस संदर्भ में ग्रामीण अंशु ठाकुर,नीलांबुज,अनमोल ने बताया की सुबह डरोरी चौड़ में खेत पटवन के लिए पहुंचने पर सिंचाई के लिए लगी बिजली पोल से तार गायब था।चोरों ने करीब 25 बिजली पोल से तार काटकर चुरा ले गए।वही ग्रामीण नरेंद्र ठाकुर व बमबम ठाकुर की मोटर भी उठा ले गए।हालाक मोटर चोरी की सूचना किसानों ने थाने में नही दी थी।
