समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत अंतर्गत रतनपुर गांव में महादलित विकास मिशन योजनाअंतर्गत सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने गुरुवार को किया।सामुदायिक भवन व वर्क शेड का निर्माण 25 लाख 12 हजार 845 की लागत राशि से किया जायेगा।।इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा की क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,महेंद्र पटेल,जोगिंद्र महतो,गौतम,राम विनोद ठाकुर आदि मौजूद थे।
