सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बुधवार को चकमहेसी थाने का निरीक्षण किया।जिसमें उन्होंने थाने की साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया। जिसमें थाने में लंबित पड़े कार्डों के अनुसंधान कर्ता से बारी बारी से जानकारी लेते हुए अनुसंधान में तेजी लाने की निर्देश दिया। निरीक्षण के द्वारा डीएसपी ने गुंडा पंजी,मलखाना पंजी , फरारी पंजी सहित विभिन्न पंजीयों को देखते हुए फरार चल रहे वारंटी व शराब कारोबारी की गिरफ्तारी करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए थाना अध्यक्ष को कई निर्देश दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति, एसआई शिव कुमार पासवान, एसआई मोहम्मद अली सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
नामापुर में विधानसभा उपाध्यक्ष का ग्रामीणों ने किया गाजे बाजे से स्वागत,1 करोड़ 78 लाख की लागत से बनी उच्च विद्यालय भवन का किया उद्घाटन मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने नामापुर में 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से तैयार उच्च विद्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया।इस दौरान गांव के लोगो ने उनका स्वागत गाजे बाजे के साथ फूल बरसाकर किया।विधानसभा उपाध्यक्ष का काफिला सोरमार चौक पहुंचाने के साथ ही लोग गाजे बाजे के साथ उनके स्वागत में थे। जहां से पैदल ही करीब डेढ़ किलो मीटर चलकर उद्घाटन स्थल पहुंचे।मौके पर जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि अनीश कुमार,मुखिया राम विनोद ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष राजेश साह आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी पर नामापुर घाट पर वर्षो से पुल निर्माण की मांग का रास्ता अब साफ हो गया है। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आज इस पुल निर्माण का शिलान्यास किया। पुल निर्माण का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बताते चले कि इस उच्च स्तरीय आरसीसी के अलावे पूसा प्रखंड के कई इलाकों का दरभंगा जिले के सीधा संपर्क जुड़ जाएगा।इस पुल का राष्ट्रीय राजमार्ग से कनैक्टिविटी होने से इलाके के किसानों के साथ साथ दरभंगा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी काफी सहूलियत मिल सकेगी। लगभग 26 करोड़ 45 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है।जिसका काम दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि नामापुर घाट पर बागमती नदी पर स्थानीय लोगों के द्वारा वर्षो से पुल की मांग की जा रही थी। पुल नहीं होने से नामापुर के साथ साथ अन्य गांव के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उच्च स्तरीय पुल बन जाने से इस इलाके के लोगों का एनएच से कनैक्टिविटी होने से दरभंगा और नेपाल की दुरी कम हो जाएगी। इससे कल्याणपुर प्रखंड के किसानों के साथ-साथ इलाज के लिए डीएमसीएच जाने वाले मरीजों को बहुत सुविधा हो जाएगी। कार्यक्रम अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विनोद ठाकुर ने किया मौके पर जदयू वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, प्रदेश सचिव जदयू प्रोफेसर तक्की अख्तर,पूर्व प्रमुख रामवृक्ष राय, अधिवक्ता विमल कुमार, अनीश कुमार आदि थे।
उत्तर बिहार के जिलों में 29 नवम्बर से 03 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल रहने की संभावना है। वैसे मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 05 से 07 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतया पुरबा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई परशुराम सिंह के नेतृत्व में करुआ गांव में छापेमारी कर न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार किया।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान गांव के रामचंद्र महतो के पुत्र प्रमोद महतो के रूप में की गई है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में दो पक्षों में आपसी वीवाद में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।घायल युवक की पहचान फुलहरा गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप कुमार झा के रूप में हुई है। वही इस संबंध में ड्यूटी पर इतना डॉक्टर राम लखन पंडित ने बताया कि घायल का इलाज सीएचसी में जारी है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के परना चौक से गंगौरा जाने वाली मुख्य पथ के अकौना टोला के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क पार करने के दौरान एक महिला की बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान कलौजर पंचायत के वार्ड संख्या 10 अकोना टोला गांव निवासी स्वर्गीय मंगल मंडल की पुत्री 58 वर्षीय पुत्री फुदनी देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला विधवा थी। जो अपने मायका में ही रहती थी।स्थानीय थाने के एसआई शेखर सुमन ने पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक सवार की पहचान गंगा पारण वार्ड 7 निवासी राम जीवन सहनी के पुत्र सुबोध सहनी के रूप में हुई है।जिसका इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवेदन के आलोक में कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर से दरभंगा मुख्य मार्ग अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर अकबरपुर दुमडूमा पुल के पास एक बैंड बाजा की मालवाहक पिकअप गाड़ी चालक के नियंत्रण खोने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।जिससे बैंड बाजा मालवाहक पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही करीब एक दर्जन व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है।मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर पंचायत के असीम चक निवासी स्व. जटहू राम के करीब 55 वर्षीय पुत्र जंगबहादुर राम के रूप में हुई है।चालक फरार बताया गया है।घायलों में पगरा,सातनपुर , असिन चक के पवन राम, सूरज राम,लालबाबू राम,धर्मेंद्र राम,शिवम राम,शिव कुमार,शुखल राम,कमल कुमार , पवन कुमार आदि बताया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वही घायल अभी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार बैंड बाजा मालवाहक गाड़ी एक शादी में बाजा बजाने के लिए गई थी।उसी अन्यत्र जगह से गाड़ी वापस आ रही थी।जिसपर दर्जन भर से ऊपर लोग भी सवार थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के बरहेता बैजलपुर सब्जी मंडी के समीप रविवार की देर रात मिर्जापुर पेट्रोल पंप से जटमलपुर पैदल जा रहे नोजल मैन को समस्तीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कल्याणपुर प्रखंड के भागीरथपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के लंगोटिया घाट,गोपालपुर घाट,सैदपुर घाट, सोमनाहा बिरौली घाट सहित बागमती नदी के जटमलपुर घाट, नामापुर आदि घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था का जनसैलाब ऊमर परा।लोग सुबह से ही नदी में स्नान करने के लिए जुटने लगे ।
