कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर पंचायत के अंतर्गत बागमती (करेह) नदी में नामापुर घाट पर उच्च स्तरीय आर. सी. सी. पुल निर्माण होगा।जिसका शिलान्यास आगामी 29 नवंबर को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी करेंगे। यह पुल इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के लिए लाईफ लाईन साबित होगा। ये उच्च स्तरीय आर. सी. सी. पुल पुसा प्रखंड एवं कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं गॉंवों चकमेहसी, जितवरिया, लदौरा, सोरमार, बेलसंडी, मधुरापुर टारा, सोमनाहा, बिरौली, हजपुरवा, मालीनगर, सैदपुर आदि को दरभंगा जिला के हनुमान नगर प्रखंड एवं सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गुदाईपट्टी, माधोपुर, डगरौल, बिसौल, कलहौन्टा पटोरी, अरैला, बसंत, बसुबाड़ा, हरपुर, लदौर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जोड़ने का काम करेगा। इस पुल के निर्माण से यातायात काफी सरल और सुलभ हो जाएगी।इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।विधायक प्रतिनिधि अनीश कुमार ने शिलान्यास समारोह को लेकर स्थल का जायजा लिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाजपा चकमेहसी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी गांव में अग्निकांड से पीड़ित महेंद्र राम, विजय राम एवं ललन राम के परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया गया। मौके पर प्रशान्त कुमार ने समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज पासवान एवं प्रखंड अंचलाधिकारी से टेलीफोन बात कर हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। मौके पर कल्याणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम, उमाशंकर ठाकुर,अंकित त्रिवेदी, रंजीत महतो, बसंत कुमार,संतोष दास, ललित साह, सुरेश ठाकुर, ललित ठाकुर, रामजी राम, सरोज कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। विदित हो कि शुक्रवार को दोपहर में कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी गांव में वार्ड दस में महादलित बस्ती में अग्निकांड से तीन परिवारों का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया था।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सूरज कुमार दास, राजद के वरिष्ठ नेता रामनाथ राय, प्रखंड युवा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय , युवा राजद प्रधान महासचिव मंटू भगत, उमाकांत राय, बेचन राय, निखिल यादव संजीव कुमार राय आदि शामिल रहे।इसकी अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव ने की।चौपाल में राजद नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, नई शिक्षा नीति, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर अपना वक्तव्य देते हुए केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया।वही पूरे देश में जाती जनगणना कराने की मांग की है।

कल्याणपुर प्रखंड के भाजपा उतरी मंडल के विभिन्न शक्ति व बूथ केंद्रों पर मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना।इधर भाजपा चकमेहसी मंडल के अंतर्गत शक्तिकेंद्र सोमनाहा के अलावा मंडल अंतर्गत सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 107वा प्रसारण को सुना।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष महेश चौरसिया,मनीष कुमार शर्मा,सतीश कुमार,मणिभूषण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवा युवती ने भाग लिया। युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार के द्वारा संविधान की शपथ युवाओं को दिलाई गई।वही राष्ट्रगान कराया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल के सलाहकार जयप्रकाश कुमार ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज ने किया। मौके पर शिक्षक राजकुमार ,एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार ,उप सचिव दीपक कुमार, सौरभ कुमार , दिलखुश कुमारी ,सानिया प्रवीण, लाली कुमारी,आकृति कुमारी, शिवानी कुमारी ,राधा कुमारी ,शोभा कुमारी, नेयासा कुमारी, वंदना कुमारी ,काजल कुमारी, सभा कुमारी ,राखी कुमारी, निशा कुमारी ,सूरज कुमार, यश कुमार ,रितेश कुमार, रोशन कुमार ,तेजस्वी कुमार, विकास कुमार ,राजेश कुमार, ऋषि कुमार ,शिवम कुमार ,रवि कुमार आदि मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है।इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 29 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।इस अवधि में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधिया खुर्द में नशा मुक्ति अभियान के अवसर पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में 2 किलोमीटर का मैराथन दौड़ एवं बालक बालिका के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी पंचायत के वार्ड 10 में अगलगी की घटना में पीड़ित 3 परिवारों के बीच डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन एवं गूंज संस्थान नई दिल्ली के सदस्यों ने राहत सामग्री का वितरण किया। संस्था के विजय कुमार चौधरी ने बताया की तीनों अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच त्रिपाल, कपड़ा,चावल आदि वितरित किया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ प्रकोष्ठ में शनिवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार, प्रशिक्षु बीडीओ सुप्रभात कुमार के नेतृत्व में आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर बैठक कर समीक्षा की।

चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को सीओ कमलेश कुमार व थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें 4 मामले पर सुनवाई करते हुए 2 मामले का निष्पादन कर दिया गया।जबकि अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर एएसआई परशुराम सिंह,दयानंद कुमार आदि मौजूद थे।