पक्ष विपक्ष की इस कड़ी संख्या 25, कि आप अपना वोट कैसे देते हैंमैं अजना पंचायत के एक जाने-माने और जनपरिचित युवा चेहरा गौतम कुमार जी से से खास बातचीत तो चलिए सुनते हैं उन्हीं के जुबानी से

कल्याणपुर के सीओ कार्यालय में प्रखंड के 29 पंचायत व नगर निगम के दो वार्ड के सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ सीओ कमलेश कुमार ने बैठक की।जिसमें मौके पर कई निर्देश दिए गए।सीओ कमलेश कुमार का बताना है कि प्रत्येक कर्मचारी को भू की जमाबंदी आधार से लिंक करने का आदेश दिया गया।

कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार को आग लग जाने से तीन घर जल गए।वही आग लगने से घर में रखे नगद भी जलने की बात बताई गई है।आग लगने से महेंद्र राम,फूलन राम और विजय राम के घर सहित बर्तन, कपड़ा,सामान जल कर राख हो गए।

भाजपा सरकार द्वारा किसान-मजदूरों के दमन के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश के राज्यों के राजधानी में 26 से 28 मार्च तक राजभवन के समक्ष किसान-मजदूर महापड़ाव होना है जिसके लिये भाकपा माले द्वारा 21 से 24 नवम्बर तक राज्यव्यापी किसान-मजदूर संघर्ष यात्रा निकाली गई है।

कल्याणपुर पुलिस ने थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम संध्या गस्ती के दौरान बाइक जांच के क्रम में गोपालपुर चौक के पास से दो व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन जांच कर रही थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर का बुधवार को राज्य स्तरीय दो सदस्य की टीम ने निरीक्षण किया।निरीक्षण करने वालो में डा.पंकज मिश्रा एवं परवेज आलम ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जिसमे सीएससी का साफ सफाई को लेकर नाराजगी प्रकट की।

चकमेहसी से कुशियारी मुख्य पथ के परती टोला के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।वही सड़क किनारे बैठे लोग तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर गिरते देख वहा से हट गए।जिससे बाल बाल बच गए।वही बाइक सवार तीनो युवक सड़क किनारे गिर कर घायल हुए।हालाकि ग्रामीण जब तक जुटते तीनो बाइक सवार बाइक लेकर मौके से चलते बने।

कल्याणपुर प्रखंड के फूलहट्टा में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली ने विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर किसान चौपाल का आयोजन किया।जिसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ मत्स्य विज्ञान अभिलिप्सा विश्वास ने किसानों को मछलियों के शीतकालीन स्वास्थ प्रबंधन व पॉली कलवार प्रदति में जलाशय में मछली के साथ साथ झींगा पालन करने की तकनीक बताई।वही वैज्ञानिक रविन्द्र नाथ तिवारी ने किसानों को उचित मूल्य प्राप्त करने के उपाय बताए।

कल्याणपुर प्रखंड के तीन अलग अलग जगहों पर अचानक आग लगने से घर सहित सामान जलकर नष्ट हो गया।जिससे हजारों की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।आग लगने से रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड 7 में रवींद्र यादव का घर सहित सामान जल गया ।वही गोविंदपुर खजुरी पंचायत के वार्ड 5 में रामदेव साह का घर आंशिक रूप से जल गया।इधर बरहेता पंचायत के वार्ड 8 में सुबोध ठाकुर के पुत्र कन्हैया ठाकुर के भुसकार में आग लग गई।जिससे भुसकार जल कर राख हो गया।इस बाबत सीओ कमलेश कुमार ने बताया की हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है।जांच रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जाएगी।

उत्तर बिहार के जिलों में 22 से 26 नवम्बर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं और मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा आरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि मेंअधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मुख्यतया पछिया चलने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर पूरबा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।