कल्याणपुर प्रखंड के तीन अलग अलग जगहों पर अचानक आग लगने से घर सहित सामान जलकर नष्ट हो गया।जिससे हजारों की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।आग लगने से रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड 7 में रवींद्र यादव का घर सहित सामान जल गया ।वही गोविंदपुर खजुरी पंचायत के वार्ड 5 में रामदेव साह का घर आंशिक रूप से जल गया।इधर बरहेता पंचायत के वार्ड 8 में सुबोध ठाकुर के पुत्र कन्हैया ठाकुर के भुसकार में आग लग गई।जिससे भुसकार जल कर राख हो गया।इस बाबत सीओ कमलेश कुमार ने बताया की हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है।जांच रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जाएगी।
