राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।लोगो को अपना मत देना चाहिए,किसी की अंधभक्ति करने से किसी का भला नहीं होना है।हम है या कोई इंसान परिवार है तो सब है।किसी नेता के लिए अपनी सब कुछ दाब लगाना सही नही।
छठ पर्व संपन्न होने के साथ ही भाई बहनों के पवित्र प्रेम का लोक पर्व सामा चकेवा शुरू हो गया।इसके लिए युवतियों व महिलाएं ने सोमवार से सामा चकेवा की मूर्तियां की खरीदारी में जुट गई।इसको लेकर कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर चौक,तीरा जटमलपुर,कुशियारी,सैदपुर, मोहनपुर,टारा आदि जगहों पर सामा चकेवा खरीद के लिए भीड़ लगी रही।बताया गया है की भाई बहनों के पवित्र प्रेम का यह पौरागणिक कहानी कालु पर्व कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जायेगा।शाम ढलते ही सम्पूर्ण मिथिलांचल में इस लोक पर्व को रात ढले तक सरस गीतों से गाकर मनाया जाता है।कार्तिक पूर्णिमा की रात सामा चकेवा के पवित्र मूर्ति को नदियों में विसर्जन कर भाई बहनों के इस पवित्र प्रेम के लोक पर्व को संपन्न किया जाता है।इसलिए छठ पर्व के सम्पन्न होते ही आज से सम्पूर्ण मिथिलांचल में भाई बहनों के पुत्र प्रेम की याद में सामा चकेवा का यह लोक पर्व गुंजायान होने लगा है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर से दरभंगा मुख्य पथ के जर्नादनपुर गांव के समीप स्थित प्रिंस लाइन होटल के निकट सोमवार की शाम एक अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार एक युवक ठोकर मार दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को कल्याणपुर पुलिस ने इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी राम श्रृंगार राय के 32 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ राय के रूप में हुई है। युवक की गंभीर स्थिती देखते हुए सीएससी के डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया है।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विदेह नगर डरोरी में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित मिथिला के महापर्व वैदेही विवाहोत्सव का 87 वा महोत्सव का शुरुआत सोमवार को हनुमान द्वाजारोहण के साथ किया गया।बताया गया है की वैदेही विवाहोत्सव दिसंबर माह में विवाह पंचमी के दिन होगा ।जिसमें 3 दिवसीय विशाल महोत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल होते है।जिसमें झांकी स्वरूप सीता राम विवाह उत्सव मनाया जाता है।जिसमें बिहार सहित अन्य राज्य के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते है।इसको लेकर छठ पर्व के पारण के दिन एक माह पूर्व हर वर्ष की तरह हनुमान धजरोहण के साथ गीत संगीत से शुरू हुआ।जिसमें पंडित राकेश झा,सतीश ठाकुर आदि कलाकार ने गीत प्रस्तुत की।वही इसको लेकर कमिटी की बैठक भी हुई।जिसमें विवाह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
प्रखंड के गोराई, डरोरी,सैदपुर, सोरमार,मालीनगर,हजपुरवा, लौदौरा,कल्याणपुर आदि विभिन्न गांवो में सोमवार की अहले सुबह छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।इसके साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हो गया।लोग सुबह 4 बजे से ही बूढ़ी गंडक नदी,बागमती नदी किनारे सहित कई गावों में गांव के तालाब, पोखरा व दरवाजे पर बनाएं गए छठ घाट पर पहुंच गए।इस दौरान छठ गीत से क्षेत्र गुंजायन रहा।वही युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।
पक्ष विपक्ष की इस करी में कल्याणपुर प्रखंड के विरसिंहपुर पंचायत के एक युवा की राय चलिए तो सुनते हैं उनकी बात उन्हीं के जुबानी में
समस्तीपुर पुलिस ने चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक एसबीआई के सीएसपी लूटने की योजना को विफल करते हुए बदमाशो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाशो के पास से 2 हथियार के साथ गोली,5 मोबाइल भी बरामद किया गया है।इसकी जानकारी एसपी विनय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को छठ महापर्व के खरना का प्रसाद लोगो ने ग्रहण किया।वही इसके साथ 36 घंटे का छठ वर्तियो का निर्जला उपवास भी शुरू हो गया है।
चकमेहसी थाना अंतर्गत बघला गांव में सूर्योपासना पर्व पर मानव कल्याण को लेकर शनिवार को स्व. प्रो.श्यामनंदन पांडे के आवासीय परिसर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।सुंदर कांड का पाठ पंडित राकेश झा की मंडली ने किया।जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मौके पर पंकज पांडे उर्फ नुनु पांडे,विकास पांडे,सोनू पांडे,मंगल पांडे आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
छठ पूजा के खरना को लेकर बाजार हुआ गुलजार।कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर,सैदपुर, कुशियारी, सोरमार, सोमनाहा आदि बाजार छठ पर्व को लेकर शनिवार को गुलजार रहा।लोगो की भीड़ पूजा की खरीदारी को लेकर जुट रहे है।वही बाजार में कपड़ा, चूड़ी आदि की जमकर बिक्री हो रही है।वही छठ पूजा की प्रसाद बनाने की सामग्री,केला,नारियल आदि भी खूब बिक रहे है।दिन भर लोगो की भीड़ बाजारों में उमर रही है .खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
