प्रखंड के गोराई, डरोरी,सैदपुर, सोरमार,मालीनगर,हजपुरवा, लौदौरा,कल्याणपुर आदि विभिन्न गांवो में सोमवार की अहले सुबह छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।इसके साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हो गया।लोग सुबह 4 बजे से ही बूढ़ी गंडक नदी,बागमती नदी किनारे सहित कई गावों में गांव के तालाब, पोखरा व दरवाजे पर बनाएं गए छठ घाट पर पहुंच गए।इस दौरान छठ गीत से क्षेत्र गुंजायन रहा।वही युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।