Transcript Unavailable.
देश हित में सबसे अधिक फोकस शिक्षा व रोजगार पर होना चाहिए।देश में शिक्षित लोग होंगे,रोजगार मिलेगा तो खुद देश आगे बढ़ेगा।वही इंसान को अधिक से अधिक एक दिन में 8 घंटे ही काम करना चाहिए।
कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर,गोराई, सोमनाहा के बूढ़ी गंडक नदी किनारे छठ घाटों का निरीक्षण शनिवार को विधायक प्रतिनिधि सह गोराई मुखिया अनीश कुमार ने किया।इस दौरान उन्होंने गोराई पंचायत के गोराई घाट,सिमरी घाट,बलहा आदि घाट पर छठ पूजा को लेकर घाट निर्माण व साफ सफाई कराई।इसके साथ श्रम दान भी किया।वही छठ घाट जाने वाले रास्तों की साफ सफाई कराई।वही लाइट की व्यवस्था भी कराई है।मौके पर सरपंच राजेश राय,जीप सदस्य रवि रोशन आदि थे
देश हित में आज बहुत तरह की बात हो रही है।सबसे पहले देश के कल्याण के लिए गरीबी दर कम करने पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है।साथ ही काम के साथ उसका वाजिब मेहताना की पहल सरकार को करना चाहिए।लोग मजबूत होंगे देश मजबूत होगा।
Transcript Unavailable.
आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाए खाए के शुभ अवसर पर छठ पूजा सामग्री वितरण किया गया। टीम आस संस्था के सचिव मनीष कुमार ने कहा समाज में असहाय व जरूरतमंद छठ वर्तियों को छठ पूजा सामग्री वितरण किया गया। उगते हुए सूरज को सब ने पूजा किया है,और हम बिहार वासियों ने डूबते हुए सूरज को भी पूजा किया है। संस्था के द्वारा 1000 सूप साड़ी नारियल नींबू अगरबत्ती माचिस जिला के मगरदही, चकहाजी, उजियारपुर, बैकुंठपुर ब्ररंधा, पटपारा में वितरण कार्य किया गया है। टीम की सदस्य सपना किन्नेर ने कहा संस्था हर जरुरतमंद लोगो तक वीते चार साल से छठ वर्तियों को वितरण कार्य करती है आगे भी करते रहेगी। छठी मईया का जयकारा के साथ सभी शहर वासियों को शुभकामनायें देते हुए सम्पन किया गया। मौके पर अध्यक्ष चन्दन, अभिषेक, खुसबू, निशा, सोनी, स्वेता, सुमन, कामनी, रूपा, अंजू इत्यादि वितरण कार्य किया।
कल्याणपुर प्रखंड के तीरा जटमलपुर चौक पर सस्ता साड़ी सेंटर एंड रेडिमेड वस्त्रालय का भव्य शुभारंभ फीता काटकर मुख्य अतिथि खानपुर प्रखंड के प्रमुख सन्नी हजारी ने किया । उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि निरजेश कुमार जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे समस्तीपुर अनीश कुमार मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि एवं पूसा से युवा समाजसेवी पप्पू कुमार उपस्थित थे। वही प्रखंड प्रमुख सनी हजारी ने बताया लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का आरंभ हो गया है ।लोगो को सुविधा होगी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरानी थाने के समीप बुधवार की शाम जिला कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर स्थानीय थाने के एएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा छठ पर्व को लेकर सघन वाहन जांच किया गया।इस दौरान दो बाइक पर दो युवक समस्तीपुर की ओर से आने के क्रम में पुलिस ने एक बाइक को रोका।तभी बाइक सवार एक युवक बाइक छोड़कर कर मौके से फरार हो गया।जिससे पुलिस को शंका हुआ। वही बाइक सवार एक युवक को रोक कर जांच किया तो बाइक चोरी की निकली।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर निवासी सुभाष चंद्र कुमार की दिसंबर 2022 में बाइक चोरी हुई थी। जो बाइक ही कल्याणपुर पुलिस ने बरामद लिया हैं।
कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो में ओएनजीसी पेट्रोलियम पदार्थ की खोज को लेकर अभियान चला रही है।बताया गया है की सोरमार,डरोरी,मालीनगर,रतनपुर आदि विभिन्न जगहों के चौड़ में ओएनजीसी पेट्रोलियम पदार्थ की खोज कर रही है।जिसमें करीब 100 लोगो से अधिक की टीम किसानों के खेतों में भूमि खोद कर पेट्रोलियम पदार्थ मिलने को लेकर प्रयास रत है।वही सोरमार के किसान बृजेश मिश्रा ने बताया की बिना पूछे खेतो में गड्ढा खोद दे रही है।उन्होंने कहा की ओएनजीसी पूछ के बोरिंग डाले जिससे किसानों को नुकसान नहीं हो।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के फुलहारा गांव में भुमि विवाद के कारण दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान फुलहरा गांव निवासी राजकमल कुमार,अभिनव कुमार,केशव कुमार,सतेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष के दीपक शर्मा व राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जहां ड्युटी पर तैनात डॉक्टर राम लखन पंडित ने सभी घायलों की बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
