कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के फुलहारा गांव में भुमि विवाद के कारण दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान फुलहरा गांव निवासी राजकमल कुमार,अभिनव कुमार,केशव कुमार,सतेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष के दीपक शर्मा व राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जहां ड्युटी पर तैनात डॉक्टर राम लखन पंडित ने सभी घायलों की बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
