कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो में ओएनजीसी पेट्रोलियम पदार्थ की खोज को लेकर अभियान चला रही है।बताया गया है की सोरमार,डरोरी,मालीनगर,रतनपुर आदि विभिन्न जगहों के चौड़ में ओएनजीसी पेट्रोलियम पदार्थ की खोज कर रही है।जिसमें करीब 100 लोगो से अधिक की टीम किसानों के खेतों में भूमि खोद कर पेट्रोलियम पदार्थ मिलने को लेकर प्रयास रत है।वही सोरमार के किसान बृजेश मिश्रा ने बताया की बिना पूछे खेतो में गड्ढा खोद दे रही है।उन्होंने कहा की ओएनजीसी पूछ के बोरिंग डाले जिससे किसानों को नुकसान नहीं हो।