कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरानी थाने के समीप बुधवार की शाम जिला कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर स्थानीय थाने के एएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा छठ पर्व को लेकर सघन वाहन जांच किया गया।इस दौरान दो बाइक पर दो युवक समस्तीपुर की ओर से आने के क्रम में पुलिस ने एक बाइक को रोका।तभी बाइक सवार एक युवक बाइक छोड़कर कर मौके से फरार हो गया।जिससे पुलिस को शंका हुआ। वही बाइक सवार एक युवक को रोक कर जांच किया तो बाइक चोरी की निकली।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर निवासी सुभाष चंद्र कुमार की दिसंबर 2022 में बाइक चोरी हुई थी। जो बाइक ही कल्याणपुर पुलिस ने बरामद लिया हैं।