कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर,गोराई, सोमनाहा के बूढ़ी गंडक नदी किनारे छठ घाटों का निरीक्षण शनिवार को विधायक प्रतिनिधि सह गोराई मुखिया अनीश कुमार ने किया।इस दौरान उन्होंने गोराई पंचायत के गोराई घाट,सिमरी घाट,बलहा आदि घाट पर छठ पूजा को लेकर घाट निर्माण व साफ सफाई कराई।इसके साथ श्रम दान भी किया।वही छठ घाट जाने वाले रास्तों की साफ सफाई कराई।वही लाइट की व्यवस्था भी कराई है।मौके पर सरपंच राजेश राय,जीप सदस्य रवि रोशन आदि थे