चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर से पुलिस ने चोरी के एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैदपुर निवासी सुरेश महतो के पुत्र अमर महतो और मालीनगर निवासी शंकर सहनी के पुत्र सुरेंद्र सहनी के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की बाइक चोरी मामले में चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।
कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत से आप कैसे वोट करे इसपर ग्रामीण युवा आयुष कुमार से विस्तार रूप से बातचीत करते हुए।
समस्तीपुर मोबाइल वाणी के में कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता और युवा अनिकेत कुमार कुमार से आप अपना वोट कैसे डालें पक्ष विपक्ष में वह अपने विचारों को प्रस्तुत किया
कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के 18 वर्ष के युवाओं से बातचीत करते हुए कोई अपना उम्मीदवार कैसे चुनता है यह कोई रहस्यमयी प्रक्रिया है जिसके बारे में हम कुछ नहीं जानते ! भारत का मतदाता अक्सर चुनाव विश्लेषकों और एक्जिट पोल वालों को चकित करता आया है । क्या चुनाव में प्रेम जैसा कुछ अबूझ है जिसके चलते कई बार प्रेमी प्रेमिका की तरह ही उम्मीदवार को भी पता नहीं होता उसे क्यों चुन लिया गया !खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
कल्याणपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 पुरूषोत्तमपुर गांव के मोहम्मद छोटे के पशु चारा रखने वाली घर में सोमवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदत से आग पर काबू पाया गया। वही इस संबंध कल्याणपुर सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार में बुधवार को काली माता को विदाई दी है।जानकारी के अनुसार प्रखंड के सोरमार में मां कालिका पूजा समिति के तत्वाधान में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित 23 वाँ काली पूजा में बुधवार की शाम काली माता को विदाई दी गई। सोरमार गांव से गाजे बाजे के साथ विभिन्न मार्ग होते हुए नामापुर के शांति नदी में विसर्जित कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर, सैदपुर,चकमेहसी, सोमनाहा, मालीनगर,गोराई, सोरमार सहित विभिन्न गांवो में बुधवार को भाई दूज पर्व मनाया गया।इस दौरान बहनें ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना के साथ दीर्घावु होने की कामना की।इसके लिए क्षेत्र के गावों में सुबह से ही बहने तैयार होकर गांव,टोले,मोहल्ले में एक जुट होकर अपने अपने भाई के लिए पूजा की।इसके बाद पूजा की बजरी अपने भाई को खिलाकर लंबी उम्र की कामना की।वही कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया।
उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल आसमान में रह सकते है।इस दौरान मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवी के मौसम विभाग ने आगामी 19 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।इस अवधि में औसतन 5 से 7 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान लगाया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल गांव निवासी मोहम्मद तुफैल के आवेदन के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय के आदेशानुसार सोमवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार के आदेशानुसार अतिक्रमण खाली कराया गया।उक्त आवेदक ने आवेदन में बताया था की बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण किया गया है।जिसके कारण लोगो को परेशानी होती है।
