कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर, सैदपुर,चकमेहसी, सोमनाहा, मालीनगर,गोराई, सोरमार सहित विभिन्न गांवो में बुधवार को भाई दूज पर्व मनाया गया।इस दौरान बहनें ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना के साथ दीर्घावु होने की कामना की।इसके लिए क्षेत्र के गावों में सुबह से ही बहने तैयार होकर गांव,टोले,मोहल्ले में एक जुट होकर अपने अपने भाई के लिए पूजा की।इसके बाद पूजा की बजरी अपने भाई को खिलाकर लंबी उम्र की कामना की।वही कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया।
