वोट हमेशा उम्मीदवार को देख के करना चाहिए।जिससे क्षेत्र के विकास हो। उम्मीदवार अच्छा व उस में इच्छा शक्ति होगी तो वो क्षेत्र का विकाश करेगा।किसी पार्टी विशेष या जाति पर मतदान नही करना चाहिए।
कल्याणपुर प्रखंड के खरसंड पश्चिमी पंचायत के मोड़वारा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को स्थानीय मुखिया शोभिता देवी व प्रधानाध्यापक मनोरंजन प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में विघालय के सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति में बाल सभा का आयोजन किया गया।
कल्याणपुर प्रखंड के ई किसान भवन के कार्यालय परिसर मे प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिनेश प्रसाद, जदयू के राजकुमार सिंह ने लोगों को उर्वरक की उपलब्धता,यूरिया खाद की उपलब्धता के साथ खाद की कलाबाजी को रोकने आदि को लेकर प्रश्न उठाएं।इस दौरान बैठक में उर्वरक दुकानदारों की संख्या नगण्य देखी गई।बैठक में सरकारी रेट से अधिक दुकानदारों द्वारा लिए जाने के शिकायत पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा की लिखित शिकायत आने पर जांच कर उक्त दुकानदार पर कारवाई होगी।मौके पर पूर्व आत्मा अध्यक्ष किसान रत्न सीताराम शर्मा, चंद्र प्रकाश गुड्डू, सीपीएम नेता उमेश शर्मा ,राजद के मनोज राय,ओम प्रकाश कुशवाहा, मनीष ठाकुर सहित दर्जनों उपस्थित थे।
डीएम के निर्देश के आलोक में नव प्रशिक्षु बीडीओ सुप्रभात कुमार ने कल्याणपुर प्रखंड में प्रभारी बीडीओ के पद पर योगदान दिया है।बताया गया है कि बीडीओ देवेंद्र कुमार ट्रेनिग पर गए है।जिसके कारण बीडीओ का प्रभार पूसा बीडीओ वैभव कुमार निभा रहे थे।लेकिन अब नए प्रभारी बीडीओ ने पदभार संभाला है।जानकारी प्रखंड कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक मो. अलाउद्दीन ने दी है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी से कुशियारी मुख्य पथ के हजपुरवा गांव के निकट रविवार की देर शाम अज्ञात पिकअप ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी।जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसकी पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के करुआ निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।परिजन जख्मी युवक को समस्तीपुर के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए है। जहां उसका इलाज जारी है।
विद्यापतिनगर । मोटरसाइकिल ग्राहकों के बीच अपनी विशिष्ट सेवा के जरिए ग्राहकों के चहेते एजेंसी विद्यापतिनगर स्थित सत्यम हीरो में धनतेरस के अवसर पर खरीददारी करने वाले ग्राहकों को स्क्रैच कूपन के तहत उपहार का वितरण किया गया। सत्यम हीरो एजेंसी परिसर में प्रथम उपहार विजेता मोहिउद्दीननगर के बोचहा गांव निवासी अवधेश राय को वाशिंग मशीन मुख्य अतिथि दलसिंहसराय के पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश,द्वितीय पुरस्कार विजेता विद्यापतिनगर के मिर्जापुर गंज निवासी सीमा कुमारी को 32"कलर टीवी का उपहार विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने प्रदान किया। वहीं दलसिंहसराय निवासी जितेंद्र कुमार को उपहार स्वरूप फ्रिज मिला। मौके पर एजेंसी के संचालक सुनील कुमार बमबम एवं सत्यम सोनी ने बताया कि सबसे कम कीमत के वादा के साथ कुशल व्यवहार, निरंतर उत्कृष्ट सेवा,ग्राहकों के सहयोग एवं विश्वास के बदौलत सत्यम हीरो जिला में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल बेचने का कीर्तिमान बना चुका हैं। हम आगे और बेहतर करने का विश्वास दिलाते है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत एजेंसी प्रबंधन ने चादर व बुके प्रदान कर किया। मौके पर पदमाकर सिँह लाला,विपुल कुमार सिँह,अमरनाथ मुन्ना, अमरजीत कुमार,रंजय सिंह सहित एजेंसी के मो.अली,मो.नसीम, सुधीर ,रौशन,रोहित,अल्ताफ अश्वनी,प्रेम विवेक, कृष्ण मुरारी, देव वर्मा, कृतिका, अंजलि,आरिफ वरुण चौधरी सहित सैकड़ों ग्राहक व एजेंसी कर्मी उपस्थित थे।
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह कल्याणपुर चौक पर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर चौक पर सड़क किनारे दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर दुकान लगा लिया गया है।जिससे राहगीरों, वाहन चालक को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।छठ पर्व पर भीड़ को मद्देनजर सड़क किनारे फल सब्जी की ठेला ,फुट फाट पर लगी दुकान चलाने वाले दुकानदारों को जल्द ही दुकान हटाने का निर्देश दिया।
कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार में आयोजित काली पूजा में सोमवार को माता के दर्शन को श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही थी।वही दूर दराज के माता बहने सुबह से ही लाइन में लग कर माता का मांग खोईछा भरने के लिए जुट रही थी।इस दौरान माता के जयकारा से क्षेत्र भक्तिमय बना हुआं था। सोरमार में नव युवक संघ द्वारा आयोजित काली पूजा के 23 वे अधिवेशन को सफल बनाने में पंचायत समिति पति कुंदन झा,आशु ठाकुर,रामा शंकर ठाकुर, अशोक मंडल आदि कार्यकर्ता जुटे थे।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न मंदिरों में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा गाजे-बाजे के साथ माता लक्ष्मी, गणेश एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया । विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थी । विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से लबरेज होकर पदयात्रा करते हुए माता लक्ष्मी का जयकारा लगा रहे थे। प्रखंड क्षेत्र के वाजितपुर, राजा चौक, शेरपुर, मऊ बाजार आदि स्थानों पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत संध्या 5 बजे के करीब हुई, जो देर शाम तक जारी रहीं। मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से जुड़े सुधीर कुमार साह, पंडित विनोद कुमार झा, सुजीत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार साह आदि ने बताया कि मंदिर से प्रतिमा विसर्जन जुलूस संध्या 5 बजे निकली। विसर्जन जुलूस मऊ बाजार से होते हुए गंगा की सहायक बाया नदी के तट पर पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वही राजा चौक एवं वाजिदपुर बाजार में स्थित लक्ष्मी मंदिर से प्रतिमा विसर्जन जुलूस देर शाम निकाली गई, यह जुलुस विभिन्न मार्गो से होते हुए देर रात बाया नदी के रानी पुल के समीप प्रतिमा विसर्जन किया गया । वहीं कुछ स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा। मौके पर राजेश जायसवाल, सुजीत कुमार गुप्ता, राजो पासवान, दिनेश पासवान, योगेंद्र प्रसाद साह, सुनील कुमार साह, सुनील अनिल राय, ऋतुराज प्रसाद, अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के वासुदेवपुर हनुमान मंदिर के समीप समस्तीपुर रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही अज्ञात मालवाहक पिकअप की चकमा देने के कारण बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया।जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखते ही एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मघुरापुर टारा पंचायत के वार्ड संख्या 12 मोहनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय अशोक महतो के रूप में हुई है। वही घायल मृतक का 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार समस्तीपुर के निजी क्लीनिक में इलाज रत है।
