कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 जितवरिया गांव के महेंद्र शाह के घर में दीपावली की रात अचानक आग लग गई। जिससे लाखों रुपए की समान जल कर राख हो गया। वही आग लगने का कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका प है।
दीवाली पर लोगों ने अपने घर के दरवाजे पर बनाई रंगोली, खूब छूटे पटाखे,घरों को सजाया सुज्जाजित रोशनी से।।
दीपावली के अवसर पर कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी घरों में लोगो ने लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान दो व्यक्ति घायल हो गए थे। इस मामले में चकमेहसी थाने की पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और दो व्यक्ति लोगों को जेल भेज दी है।बताया जाता है कि मामले में एक महिला बीमार के कारण इलाज के लिए जबकि अन्य 3 व्यक्ति का संलिप्ता नहीं होने के कारण और मजदूर होने की वजह से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। वही मामले में सैदपुर गांव के रहने वाले अमरेश कुमार , अजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के सिंधिया में काली पूजा का आयोजन हो रहा है।जिसको लेकर 301 कुंवारी कन्याओं ने रविवार को कलश यात्रा निकाली।जो मंदिर परिसर से जटमलपुर स्थित बागमती नदी से जलभर कर मंदिर परिसर पहुंची।
कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार गांव में आज से काली पूजा शुरू हो गया।जिसमें आज कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली।बता दे की सोरमार में वर्षी से काली पूजा का आयोजन होता है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है।
कल्याणपुर प्रखंड के ध्रुबगामा में स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय विद्यालय का 17 वा स्थापना दिवस मनाया गया।इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार ने की जबकि संचालन रमेश कुमार ने किया।स्थापना दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी अश्वनी कुमार चौबे, मुखिया राजेश कुमार और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।वही खेलकूद में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया।
कल्याणपुर प्रखंड के जर्नादनपुर गांव में मनरेगा योजना से तालाब का सौंदरीकरण कार्य किया गया है।इसके बावजूद भी तालाब की साफ सफाई छठ पूजा को लेकर नहीं होने से स्थानीय ग्रामीण नाराज थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में छोटी दीवाली के अवसर पर बाजारों में भीड़ देखी गई।लोग दीपावली को लेकर खरीदारी में जुटे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर थाना परिसर में आयोजित भूमि विवाद जनता दरबार में एक भी फरियादी के नही पहुंचने से जनता दरबार कैंसल हो गया।अगले तिथि को मामले की सुनवाई की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
