विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न मंदिरों में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा गाजे-बाजे के साथ माता लक्ष्मी, गणेश एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया । विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थी । विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से लबरेज होकर पदयात्रा करते हुए माता लक्ष्मी का जयकारा लगा रहे थे। प्रखंड क्षेत्र के वाजितपुर, राजा चौक, शेरपुर, मऊ बाजार आदि स्थानों पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत संध्या 5 बजे के करीब हुई, जो देर शाम तक जारी रहीं। मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से जुड़े सुधीर कुमार साह, पंडित विनोद कुमार झा, सुजीत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार साह आदि ने बताया कि मंदिर से प्रतिमा विसर्जन जुलूस संध्या 5 बजे निकली। विसर्जन जुलूस मऊ बाजार से होते हुए गंगा की सहायक बाया नदी के तट पर पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वही राजा चौक एवं वाजिदपुर बाजार में स्थित लक्ष्मी मंदिर से प्रतिमा विसर्जन जुलूस देर शाम निकाली गई, यह जुलुस विभिन्न मार्गो से होते हुए देर रात बाया नदी के रानी पुल के समीप प्रतिमा विसर्जन किया गया । वहीं कुछ स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा। मौके पर राजेश जायसवाल, सुजीत कुमार गुप्ता, राजो पासवान, दिनेश पासवान, योगेंद्र प्रसाद साह, सुनील कुमार साह, सुनील अनिल राय, ऋतुराज प्रसाद, अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे।
