कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर से दरभंगा मुख्य पथ के जर्नादनपुर गांव के समीप स्थित प्रिंस लाइन होटल के निकट सोमवार की शाम एक अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार एक युवक ठोकर मार दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को कल्याणपुर पुलिस ने इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी राम श्रृंगार राय के 32 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ राय के रूप में हुई है। युवक की गंभीर स्थिती देखते हुए सीएससी के डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया है।