उत्तर बिहार के जिलों में 22 से 26 नवम्बर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं और मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा आरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि मेंअधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मुख्यतया पछिया चलने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर पूरबा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।