चकमेहसी से कुशियारी मुख्य पथ के परती टोला के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।वही सड़क किनारे बैठे लोग तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर गिरते देख वहा से हट गए।जिससे बाल बाल बच गए।वही बाइक सवार तीनो युवक सड़क किनारे गिर कर घायल हुए।हालाकि ग्रामीण जब तक जुटते तीनो बाइक सवार बाइक लेकर मौके से चलते बने।
