कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर पंचायत के अंतर्गत बागमती (करेह) नदी में नामापुर घाट पर उच्च स्तरीय आर. सी. सी. पुल निर्माण होगा।जिसका शिलान्यास आगामी 29 नवंबर को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी करेंगे। यह पुल इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के लिए लाईफ लाईन साबित होगा। ये उच्च स्तरीय आर. सी. सी. पुल पुसा प्रखंड एवं कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं गॉंवों चकमेहसी, जितवरिया, लदौरा, सोरमार, बेलसंडी, मधुरापुर टारा, सोमनाहा, बिरौली, हजपुरवा, मालीनगर, सैदपुर आदि को दरभंगा जिला के हनुमान नगर प्रखंड एवं सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गुदाईपट्टी, माधोपुर, डगरौल, बिसौल, कलहौन्टा पटोरी, अरैला, बसंत, बसुबाड़ा, हरपुर, लदौर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जोड़ने का काम करेगा। इस पुल के निर्माण से यातायात काफी सरल और सुलभ हो जाएगी।इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।विधायक प्रतिनिधि अनीश कुमार ने शिलान्यास समारोह को लेकर स्थल का जायजा लिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
