समस्तीपुर से दरभंगा मुख्य मार्ग अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर अकबरपुर दुमडूमा पुल के पास एक बैंड बाजा की मालवाहक पिकअप गाड़ी चालक के नियंत्रण खोने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।जिससे बैंड बाजा मालवाहक पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही करीब एक दर्जन व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है।मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर पंचायत के असीम चक निवासी स्व. जटहू राम के करीब 55 वर्षीय पुत्र जंगबहादुर राम के रूप में हुई है।चालक फरार बताया गया है।घायलों में पगरा,सातनपुर , असिन चक के पवन राम, सूरज राम,लालबाबू राम,धर्मेंद्र राम,शिवम राम,शिव कुमार,शुखल राम,कमल कुमार , पवन कुमार आदि बताया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वही घायल अभी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार बैंड बाजा मालवाहक गाड़ी एक शादी में बाजा बजाने के लिए गई थी।उसी अन्यत्र जगह से गाड़ी वापस आ रही थी।जिसपर दर्जन भर से ऊपर लोग भी सवार थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।