चकमेहसी थाना क्षेत्र के परना चौक से गंगौरा जाने वाली मुख्य पथ के अकौना टोला के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क पार करने के दौरान एक महिला की बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान कलौजर पंचायत के वार्ड संख्या 10 अकोना टोला गांव निवासी स्वर्गीय मंगल मंडल की पुत्री 58 वर्षीय पुत्री फुदनी देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला विधवा थी। जो अपने मायका में ही रहती थी।स्थानीय थाने के एसआई शेखर सुमन ने पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक सवार की पहचान गंगा पारण वार्ड 7 निवासी राम जीवन सहनी के पुत्र सुबोध सहनी के रूप में हुई है।जिसका इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवेदन के आलोक में कारवाई की जाएगी।
