चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारन में बुधवार को एक गड्ढे में डूबने से पंच सदस्य सोरमार पंचायत के वार्ड 8 के पंच 65 वर्षीय मुन्नी लाल सहनी की मौत हो गई।इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची।लेकिन परिजनो ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।तब पुलिस लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शांति नदी किनारे शौच के लिए गया था। जहां एक गड्ढे में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत डूबकर हो गई।बाद में खोजबीन किए जाने पर गड्ढे से परिजनो ने शव बरामद किया।