समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के जितवरीया पंचायत अंतर्गत टारा से सोरमार जाने वाली मुख्य पथ में लक्षरामपुर गांव में मनरेगा योजना से नव निर्मित पुलिया का विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने गुरुवार को किया।पुलिया का निर्माण 18 लाख 90 हजार 455 की लागत राशि से किया गया है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुखिया मीना देवी ने किया।इस पुलिया के निर्माण से कई गावों का आवागमन सुगम हो गया है।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,राज कुमार साफी,मनरेगा पीओ महेश भगत,राम विनोद ठाकुर आदि मौजूद थे।