कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर उच्च विद्यालय की शिक्षिका प्रमिला कुमारी की सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान अनुराधा कुमारी ने किया।इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षिका को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।मौके पर धीरज कुमार ,अजय नाथ झा, राकेश कुमार , मो नूर आलम ,विनय कुमार,सविता कुमारी , प्रवीण कुमार, रंजना कुमारी सहित दर्जनों लोगो ने अपने विचार भी रखे।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सचिव राजबली पासवान ने किया।वही कल्याणपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह का विदाई समारोह भी बीआरसी कल्याणपुर में हुई ।जिसमे उपस्थित लोगो में अनुपम कुमार ,धीरेंद्र कुमार धीरज,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
