चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 1 सोमनाहा मठ निवासी छोटू कुमार का शव शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर से पूसा मुख्य पथ के गरुआड़ा चौड़ में बरामद हुआ है।जिससे सनसनी फ़ैल गई।पुलिस ने पहुंच कर शव को जबत कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही अनुसंसाधान में जुटी है।बताया गया है की शुक्रवार को गरुआरा चौड़ में एक अज्ञात शव लोगो ने देखा।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।हालाकि बाद जुटी भीड़ ने शव की पहचान की ।तब पुलिस ने सदर अस्पताल समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान सोमनाहा पंचायत के वार्ड 1 निवासी राजा राम महतो के पुत्र छोटू के रूप में हुई है।जिससे परिजनो में मातम पसरा हुआ है।
